तीर्थाणी मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष

रणधीर सिंह कच्छावा प्रदेष महामंत्री

IMG-20170917-WA0020राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद का प्रदेष प्रतिनिधि अधिवेषन आर्दष विद्यामंदीर राजा पार्क जयपुर में सम्पन्न हुआ ।
अधिवेषन राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) के प्रदेष अध्यक्ष विजय सिंह धाकड एव गणमान्य अतिथियो द्वारा ध्वजारोहण एंव भारत माता के पूजन से प्रारम्भ हुआ । अधिवेषन संयोजक श्री तेज सिंह ने अतिथियो का परिचय कराते हुये स्वागत किया ।
उद्घाटन सत्र में माध्यमिक षिक्षा बोर्ड राज0 के पूर्व अध्यक्ष मुख्य वक्ता विमल प्रसाद अग्रवाल ने कर्मचरियो को सम्बोधित करते हुये कहा कि संगठन को मजबूत करने की प्र्रथम ईकाई कार्यकर्त्ता पर निर्भर है अतः कडी से कडी जोडते हुये संगठन को मजबूत एंव व्यापक बनाने का आव्हान किया । भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राज बिहारी शर्मा ने बोलते हुये कहा राज्य सरकार विभागो में पडे रिक्त पदो पर स्थाई नियुक्तियॉ करे एंव संविदा एंव प्लेसमेंट ऐजेंसियो के द्वारा नियुक्त कर्मचारियो को नियमित करते हुये ठेका प्रथा बंद करे ।
महांसघ के प्रदेष अध्यक्ष विजय सिंह धाकड ने मंत्रालयिक संवर्ग की न्यूतम ग्रेड पे 3600 करते हुये वेतन विसंगतियो को अविलम्ब दूर करे व संवर्ग का तीसरा पद सहायक प्रषासनिक अधिकारी को 4800 ग्रेड पे देकर राजपत्रित करने सहित लम्बित मांगो पर सरकार संगठन के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर पूरा करे धाकड ने सरकार को चेतावनी दी है कि मागों को पूरा नहीं किये जाने पर संगठन प्रदेष भर में आन्दोलन करेगा ।
दूसरा सत्र महासंघ के प्रदेष अध्यक्ष की अध्यक्षता से प्रारम्भ हुआ परिषद के प्रदेष महामंत्री ने संगठन की तीन वर्षो की गतिविधियो से राज्य भर से आये कर्मचारियो को अवगत कराया खुले सत्र में जिलो से आये कर्मचारियो ने मत्रांलयिक संवर्ग की मागों एंव विभिन्न समस्याओ से अवगत करा प्रस्ताव दिये जिसे सदन से पारित कराया गया गया संगठन प्रस्तावो को राज्य सरकार को सौपेगा । सत्र में महांसघ के प्रदेष अध्यक्ष श्री विजय सिंह धाकड ने भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियो की राय से संगठन की प्रदेष कार्य समिति की घोषणा की जिसमे अनूप सक्सेना को प्रदेष अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी को प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष एंव रणधीर सिंह कच्छावा को प्रदेष महामंत्री की नवीन जिम्मेदारी दी गई । अधिवेषन के सह संयोजक संदीप धाबाई ने सभी का आभार व्यक्त किया सत्र का समापन ध्वज अवतरण कर राष्ट्र गान के साथ हुआ ।

error: Content is protected !!