भाजपा एसटी मोर्चा की सदस्यता अभियान की शुरूवात

badmer newsबाड़मेर।
भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनाराम पोषाल की अध्यक्षता में सदस्य अभियान की शुरूआत की गई जिसमें जिले भर के 35 नये सदस्यों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। सदस्यता अभियान में जिले भर के लोगो ने बढ-चढ़कर भाग लिया। सदस्य अभियान में महामंत्री मंहत राजुदास, एबीवीपी से संयुक्त सचिव गेनाराम भील, पीजी कॉलेज बाड़मेर के शंकर भील, सिणधरी मंडल एसटी मोर्चा अध्यक्ष चैनाराम भील होडू, प्रकाष वाघेला, जिलामंत्री सुनील वागेला, शंकरलाल भील, सोमाराम भील बाहला, जेताराम मकवाना, रूघाराम चेतरोड़ी सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोनाराम पोषाल ने एसटी मोर्चा के भाजपा मडल का विस्तार करते हुए गोपालाराम को शहीद भगतसिह मंडल, चैनाराम भील होडू को सिणधरी, और उगमराराम शीतर को बाटाडू को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया।

सोनाराम भील पोषाल
जिलाध्यक्ष
एसटी मोर्चा, बाड़मेर

error: Content is protected !!