न्यास अध्यक्ष ने हवाई सेवा हेतु विमानन मंत्री को भेजा पत्र

मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता के लिए भी शुरू हो विमान सेवा : रांका
bikaner samacharबीकानेर। बुधवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू को पत्र लिखकर बीकानेर से कोलकाता, चेन्नई व मुम्बई के लिए हवाई सेवाएं प्रारंभ करने की मांग की है। न्यास अध्यक्ष रांका ने पत्र में लिखा है कि बीकानेर-दिल्ली एयर कनेक्टिविटी शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा प्राप्त हुई है। बीकानेर एक पर्यटन हब तो है ही साथ ही यहां से प्रवासियों तथा व्यवसायियों का भी कोलकाता, चेन्नई व मुम्बई से जुड़ाव है। इन महानगरों के लिए हवाई यात्रा प्रारंभ होने से समय की बचत के साथ-साथ अर्थव्यवस्था में काफी लाभ होगा।

error: Content is protected !!