पायलट के स्वागत कार्यक्रम की सौपी गई जिम्मेदारियां

sachinबीकानेर, रविवार, 26 नवम्बर, 2017 आज जिला देहात कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत की अध्यक्षता में देहात कांग्रेस कार्यालय में दोपहर: 2ः15 बजे स्वागत कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर मीटिंग आयोजित की गई। ज्ञात्वय है कि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व राजस्थान के सहप्रभारी श्री काजी मोे. निजामूदीन जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री सचिन पायलट जी व राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर जी डूडी, दिनांक 27 नवम्बर को दोपहर: 2ः15 बजे दिल्ली से ।प्;9833द्ध विमान से नाल एयरपोर्ट पंहूचेगें।
गहलोत ने सहप्रभारी काजी, पायलट व डूडी के नाल एयरपोर्ट पर बीकानेर देहात कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को उनका स्वागत करने के लिए जिम्मेदारियां सौपी। चुंकि बाद स्वागत सतासर, छत्तरगढ, रोजडी होते हुए धडसाना के लिए प्रस्थान करेंगे, अतः बीच रास्तें में सतासर, व छत्तरगढ मे भी ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में स्थानीय पदाधिकरियों एवं कांग्रेसजनों को स्वागत करने हेतु जिम्मेदारियां सौपी।
देहात कांग्रेस कार्यालय संचालक मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि देहात उपाध्यक्ष हनुमान चौधरी, नारायणसिंह चारण, पांचू प्रधानप्रतिनिधी भवरलाल गोरछिया, मोहनलाल कप्तान, हरीराम बाना, ओमप्रकाश जाखड, हेतराम बिश्नोई, मेधराम महिया, अम्बाराम मेधवाल, रेवन्तराम सियाग देहात प्रवक्ता ओमप्रकाश सैन, महेन्द्र कूकणा, सुरेन्द्रसिंह कस्वां, मनोज मूण्ड,याकुब जोंईया, पुखराज गोदारा, रविन्द्र कस्वां, किशनलाल मेधवाल सहित अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

( मार्शल प्रहलादसिंह)
प्रदेश संगठक
प्रदेश कांग्रेस सेवादल राजस्थान

error: Content is protected !!