प्रथम चरण में इंडोर स्टेडियम, बॉलीबॉल व बास्केटबॉल कोर्ट बनेंगे

20171128_162843बीकानेर, 28 नवम्बर। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि राजकीय डूंगर महाविद्यालय में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के तहत प्रथम चरण में इंडोर स्टेडियम, बॉलीबॉल व बास्केटबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे। डूंगर महाविद्यालय व राजकीय विधि महाविद्यालय में पेयजल समस्या का निदान किया जाएगा। उन्होंने विधि महाविद्यालय में ‘पर लेक्चर बेसिस’ पर अतिथि व्याख्याता लगाने, यहां पुस्तकालय में स्टाफ लगाने व सभी विद्यार्थियों को पुस्तकें देने तथा यहां दीमक से हो रही समस्या का निदान करने के निदर्ंश दिए।

माहेश्वरी मंगलवार को राजकीय विधि महाविद्यालय में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को सुन रही थीं। इस दौरान जिला कलक्टर अनिल गुप्ता, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, सहायक निदेशक (कॉलेज शिक्षा) डॉ. दिग्विजय सिंह, डूंगर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. बेला भनोत, विधि महाविद्यालय प्राचार्या विभा शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता बसंत आचार्य भी मौजूद थे।

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि विधि महाविद्यालय में प्राथमिकता से आरपीएससी चयनित व्याख्याताओं की नियुक्ति की जाएगी, तब तक विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान नहीं हो, इसलिए आगामी 15 दिन में ‘पर लेक्चर बेसिस’ पर तीन व्याख्याता लगाए जाएें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के प्राचार्य को कॉलेज में 5 लाख रूपये तक के विकास कार्य करवाने का अधिकार है, इस राशि का सदुपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर को साफ-सुथरा व हरा-भरा रखा जाए।

खेल सुविधा- माहेश्वरी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि राजकीय डूंगर महाविद्यालय में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के तहत प्रथम चरण में लगभग 6 करोड़ रूपए की लागत से इंडोर स्टेडियम के प्रस्ताव तैयार किए जाएं। डूंगर महाविद्यालय की ओर से बॉलीबॉल व बास्केटबॉल कोर्ट बनाए जाएं।

पेयजल समस्या- माहेश्वरी ने पीएचईडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि डूंगर महाविद्यालय में पानी के बकाया भुगतान प्रकरण का निस्तारण करते हुए, पेयजल समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। विधि महाविद्यालय में कॉलेज द्वारा वाटर कूलर व आर ओ लगवाया जाए तथा पेड़ों में पानी देने के लिए ट्यूबवैल बनवाया जाए।

सभी को मिलें पुस्तकें- विधि महाविद्यालय में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को पुस्तकालय से किताबें नहीं मिलने की शिकायत पर माहेश्वरी ने सभी विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुस्तकालय में स्टाफ की कमी पर उन्होंने कहा कि यहां एक बार सेवानिवृत्त कार्मिकों को लगाया जा सकता है।

दीमक समस्या का करें निदान- विधि महाविद्यालय में दीमक द्वारा दरवाजे क्षतिग्रस्त होने व दीवारें खराब होने की समस्या बताने पर माहेश्वरी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिन में कार्यवाही कर, भवन में दीमक से हो रही समस्या का निदान किया जाए, साथ ही आवश्यकतानुसार यहां स्टील के दरवाजे लगाए जाएं।

रखी समस्याएं- छात्रों ने डूंगर महाविद्यालय परिसर में फैले झाड़-झंखाड़ व यहां असामाजिक तत्त्वों के जमावडे़ की शिकायत की, जिस पर माहेश्वरी ने यहां सफाई करवाने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों ने खेल मैदान में कराए गए कम गुणवत्ता के कार्यों व कॉलेज कैन्टीन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत भी की। विधि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने की मांग पर माहेश्वरी ने इस सम्बन्ध में प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।

उच्च शिक्षा मंत्री ने विधि महाविद्यालय परिसर तथा छात्रसंघ कार्यालय का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधि महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक विश्नोई, डूंगर महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, एमएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. उमाकान्त, डूंगर महाविद्यालय उपप्राचार्य डॉ.सतीश कौशिक, श्यामसुंदर ज्याणी, डॉ. राजेन्द्र पुरोहित, सुनील घंटाला, मानवेन्द्र सिंह, अमित गोयल, भूपेन्द्र शर्मा, विजय बाफना, विकास छंगाणी, अनिरूद्ध आचार्य भी उपस्थित थे।

—–

उचित मूल्य दुकानों के चयनित आवेदकों को जमा करवाने होंगे दस्तावेज

बीकानेर, 28 नवम्बर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आदेश की अनुपालना में जिले की श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका,श्रीडूंगरगढ़ (ग्रामीण) एवं पूगल क्षेत्र की 32 उचित मूल्य की दुकानों का आवंटन किया है। यह आवंटन उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति की बैठक में आयोजित साक्षात्कार के बाद किया गया है।

जिला कलक्टर (रसद) अनिल गुप्ता ने बताया कि जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए चयनित आवेदकों को दस्तावेज व शुल्क जमा करवाने के लिए तिथि निर्धारित की गई है। श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के चयनित आवेदकों को 8 दिसम्बर तक तथा पूगल क्षेत्र के चयनित आवेदकों को 11 दिसम्बर तक प्रतिभूति राशि 2000 रूपए तथा पर््राधिकार पत्र फीस 2 रूपए जिला रसद कार्यालय में स्वयं व्यक्तिशः उपस्थित होकर चालान के जरिए जमा करवानी हैै।

इसके अतिरिक्त दो पासपोर्ट साइज फोटो, दुकान व गोदाम का नक्शा मौका ब्लू प्रिंट दो प्रतियों में तथा दुकान का मालिक होने का हक सम्बंधी दस्तावेज या किरायानामा प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित अवधि तक औपचारिकताएं पूर्ण नहीं करने की स्थिति में आवंटित दुकान स्वतः ही निरस्त समझी जाएगी।

उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड संख्या 10 में महावीर पुत्र ओंकार मल जाट,वार्ड नं.12 में राजेन्द्र सिंह पुत्र रेवंत सिंह, वार्ड संख्या 15 में गौत्तम पुत्र तोलाराम मारू,वार्ड संख्या 18 में तरुण कुमार पुत्र रतन लाल प्रजापत,वार्ड संख्या 20 अमित कुमार पुत्र कोडामल माली,वार्ड संख्या 21 में गौत्तम कुमार पुत्र बाबू लाल नाई,वार्ड संख्या 22 में योगेश कुमार पुत्र मनरूपदास स्वामी को उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया है।

श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में सूडसर में पवन कुमार पुत्र आसूराम नाई, जैसलसर में श्रीमती गरिमा पत्नी श्री विक्रम जाट,दुसारणा में सीताराम पुत्र हड़मानाराम जाट, रीडी में प्रेमनाथ पुत्र छगननाथ, बापेऊ में मुखनाथ पुत्र भंवर नाथ,अमृतवासी (ग्राम पंचायत इन्द्रपालसर) में अर्जुन कुमार पुत्र भंवराराम नाई, मोमासर द्वितीय में कन्हैयालाल पुत्र गिरधारी लाल खटीक,उदरासर ग्राम पंचायत के गांव जालबसर में हरिराम पुत्र खींया राम जाट, लोडेरा में मालाराम पुत्र परताराम जाट,सांवतसर में श्रीमती शर्मिला पत्नी सुभाष कुमार बिश्नोई, पूनरासर में सोहननाथ पुत्र श्री गोधूनाथ सिद्ध,जाखासर में तेजमाल सिंह पुत्र करणी सिंह राजपूत,ग्राम पंचायत ऊपनी के कल्याणसर नया में शिशपाल पुत्र राजूराम गोदारा, व कल्याणसर पुराना में मालाराम महिया पुत्र भगवानाराम महिया तथा दुलचासर में सुश्री सुशीला महिया पुत्री नंद लाल जाट को उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया है।

इसी प्रकार से तहसील पूगल क्षेत्र में ग्राम पंचायत पहलवान का बेरा की 51 आर.डी. में नरेन्द्र कुमार पुत्र तुलछाराम मेघवाल,आडूरी में नंद लाल पुत्र सुजानसिंह राजपूत,डेली तलाई ग्राम पंचायत की पार्वती तलाई गांव में भाखर सिंह पुत्र लालूसिंह राजपूत,मकेरी में सावलदान पुत्र सरदारदान चारण,सम्मेवाला में सुभाषचन्द्र पुत्र इन्द्राज जाट,ग्राम पंचायत डंडी की गांव 10 डी.के.डी. में राम स्वरूप पुत्र तुलछाराम जाट, राणेवाला में राम प्रतापपुत्र मोडाराम नायक व 8 डी.के.डी में साहब राम पुत्र भूराराम जाट तथा ग्राम पंचायत गंगाजली के गांव खीरसर में प्रेम सिंह सोढा पुत्र सुजानसिंह सोढ़ा,ग्राम पंचायत थारूसर के गांव कंकराला में सुश्री रुकसाना पुत्री नवाब खां को उचित मूल्य की दुकान स्वीकृत की है।

—-

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती हेतु साक्षात्कार 1 दिसम्बर को

बीकानेर, 28 नवम्बर। कमाण्डेंट दसवीं बटालियन आर.ए.सी.(आई.आर) बीकानेर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में राजस्थान सरकार की अधिसूचना के अनुसार अधिकतम आयु 33 वर्ष के स्थान पर 35वर्ष की है।

बटालियन की कमाण्डेंट राशि डोगरा ने बताया कि आवेदन प्राप्त की तिथि दो दिन बढ़ाकर 29 नवम्बर की गई है। प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच कर सही आवेदन पत्रों की सूची 30 नवम्बर को कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। साक्षात्कार एक दिसम्बर को सुबह दस बजे से दसवीं बटालियन आर.सी.बीकानेर में कार्यालय में होंगे। साक्षात्कार की सूचना पृथक से किसी भी आवेदक को प्रेषित नहीं की गई है। साक्षात्कार के लिए किसी आवेदक को कोई यात्रा भत्ता आदि देय नहीं होगा।

—–

नोखा में आयोजित हुआ विशेष योग्यजन शिविर

बीकानेर,28 नवम्बर। पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 के प्रथम चरण में विशेष योग्यजनों का पंजीयन किया गया। अब पंजीकृत दिव्यांगजनों का द्वितीय चरण- निःशक्तता प्रमाणन शिविर का आयोजन मंगलवार को नोखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक एल.डी.पंवार ने बताया कि आगामी शिविर 8 दिसम्बर को आयोजित किया जायेगा।

इस शिविर में रोडवेज विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रोजगार विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आदि के अधिकारी उपस्थित रहें। शिविर में डॉ श्याम बजाज, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ समीर पंवार, अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ हरफूल सिह , मानसिक रोग विशेषज्ञ, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी- नरेश कुमार आदि द्वारा सेवाऎं प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 327 विशेष योग्यजनों का रजिस्ट्रेशन हुआ एवं 160 विशेष योग्यजनों के निःशक्तता प्रमाणन की प्रक्रिया के सम्बन्ध में कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!