महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग बीकानेर द्वारा निदेशालय महिला अधिकारिता के दिशा निर्देशानुसार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष दिनांक 24.11.2017 से 28.11.2017 तक अमृता हाट मेले का आयोजन ग्रामीण हाट, जयनारायण व्यास कॉलोनी में आयोजित किया गया। प्रातः 12.00 बजे श्रीमती रचना भाटिया, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, बीकानेर द्वारा मेले का अवलोकन किया गया। श्रीमती मेघा रतन, सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता द्वारा मेले में आये समूहों के बारें में जानकारी दी गईं। तत्पश्चात् दोपहर 02.00 बजे अमृता हाट मेले के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती उषा राव, कार्यक्रम निदेशक, निदेशालय महिला अधिकारिता राज. जयपुर, श्रीमती रचना भाटिया, उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग बीकानेर, एवं एलआईसी से प्रतिनिधि उपस्थित थे। मेले में सर्वप्रथम सहायक निदेशक महोदय द्वारा 5 दिवस की जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि मेले के प्रथम दिवस दिनांक 24.11.2017 को माननीया श्रीमती नीलकमल दरबारी प्रमुख शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव द्वारा मेले का उद्घाटन किया गया। दिनांक 25.11.2017 को मेले का अवलोकन करते हुये संसदीय सचिव महोदय द्वारा अपना मैसेज महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की स्टॉल पर लिखा गया कि महिलाओं/बच्चिओं के लिये शिक्षा अतिआवश्यक एवं महिलाअेां द्वारा हाथ से बनाये उत्पादों की तारीफ की गई एवं महिलाओं की हौसलाफजाई की गई। तत्पश्चात् मेले मे ंमेहन्दी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम लक्ष्मी द्वितीय पाली तृतीय रितिका स्थान पर रही। सांय को 04.00 बजे महिला संगोष्ठी बेटी बचाओं-बेटी पढाओं का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ प्रभा भार्गव, डॉ विमला डुकवाल, श्रीमती अरूणा भार्गव, डॉ गुरजीत कौर, डॉ अभिलाषा आल्हा, श्रीमती योगिता गोयल इत्यादि प्रबुद्व महिलाओं की भागीदारी रही। सभी ने महिलाओं एवं बच्चियों को आगे बढाने के लिये अपने विचार व्यक्त किये। दिनांक 26.11.2017 को सांय को 04.00 बजे महिलाओं के लिये उद्यमिता सेल्समेनशिप आमुखीकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उप प्रबंधक श्री भूपेन्द्र कुमावत, नाबार्ड, श्री राजेन्द्र शर्मा पीआरओ एसबीआई, श्री नरेन्द्र पालीवाल डीजिटल मैनेजर एसबीआई, श्री महेश शर्मा आईटी प्रबंधक एसबीआई, श्री विवेक वर्मा, जिला प्रबंधक आरएसएलडीसी, श्री कपिल शर्मा अनुदेशक, रूडसेटी, इत्यादि की भागीदारी रही। सभी ने अपने विचारों से महिलाओं को स्वरोजगार की और अग्रसर करने एवं उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी बढाने पर अपने विचार व्यक्त किये। दिनांक 27.11.2017 को सांय को 04.00 बजे महिलाओं के लिये अन्तर्विभागीय समन्वयं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती उषा राव, कार्यक्रम निदेशक, निदेशालय महिला अधिकारिता राज. जयपुर, डॉ मंजू शर्मा, डिविजनल हैड डब्ल्यू एचओं, खुशबू कुमावत, जिला उद्योग अधिकारी, उपनिदेशक समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्री मोहम्मद सलीम, जिला अधिकारी अल्पसंख्यक मामलात विभाग, डॉ मंजू नांगल परामर्शदाता महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र आदि उपस्थित रहें। जिसमें विभागीय योजनाओं पर चर्चा की गई और महिलाओं को विभागीय योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी गई एवं उन्हें जुडने हेतु प्रेरित किया गया। दिनांक 28.11.2017 को समापन कार्यक्रम के लिये 02.00 बजे सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात् सभी महिलाओं कों प्रमाण पत्र एवं सर्वेश्रेष्ठ साज-सज्जा हेतु बालाजी स्वयं सहायता समूह झुझंनु, सर्वेश्रेष्ठ बिक्री हेतु मातृ कृपा स्वयं सहायता समूह अजमेर इत्यदि को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया एवं मेले में कार्यरत सभी कर्मचारियों को कार्यक्रम निदेशक, उपनिदेशक, एवं सहायक निदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
(मेघा रतन)
सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता,
बीकानेर