बिजनेस इनक्यूवेशन सेन्टर का उद्घाटन

Egini.1बीकानेर,28 नवम्बर। उच्च तथा तकनीकी शिक्षा मंत्राी किरण माहेश्वरी ने मंगलवार को इंजीनियरिंग काॅलेज परिसर में बिजनेस इनक्यूवेशन सेन्टर का उद्घाटन तथा राजकीय काॅलेज खाजूवाला के भवन की शिला पट्टिका का अनावरण किया।
इस अवसर पर माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्राी की बजट घोषणा की अनुपालना में राज्य के सातों संभाग मुख्यालयों पर इनक्यूवेशन सेन्टर का निर्माण हो चुका है। इनसे युवाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी की दूरदृष्टि सोच से प्रतिभाशाली बच्चोें को बेहत्तर अवसर मिल रहे है। संसदीय सचिव डाॅ.विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि खाजूवाला क्षेत्रा में 7 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाले काॅलेज से युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने आगामी शिक्षा सत्रा तक तकनीकी विश्वविद्यालय में स्थाई वीसी नियुक्त करने तथा विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार घोषित करने की मांग की।
एआइइसीटी के वाईस चैयरमैन डाॅ.एम.पी. पूनिया,काॅलेज प्राचार्य डाॅ.दिनेश श्रृंगी ने भी विचार व्यक्त किए। इनक्यूवेशन सेन्टर प्रभारी सचिव संजीव पूनिया ने सेन्टर की गतिविधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर सीइजी निदेशक डाॅ.दिनेश पंवार भी मंच पर मौजूद थे। इस अवसर पर डाॅ.सत्यप्रकाश आचार्य,सही राम दुसाद,लखपत पियूष,डाॅ.मीना आसोपा तथा डाॅ.विमला मेघवाल उपस्थित थे।

error: Content is protected !!