फ़िरोज़ खान
सीसवाली 5 दिसंबर । सीसवाली-छत्रपुरा मार्ग पर सरकन्या नहर में बोरखेड़ा कोटा निवासी एक व्यक्ति की लाश मिली है । थानाधिकारी सत्यनारायण सिंह ने बताया कि सरकन्या नहर में मंगलवार शाम 5 बजे करीब अंता की और से एक लाश बहती हुई नजर आयी । सूचना मिलने पर मोके पर पुलिस ने पहुंचकर लाश को बाहर निकाला । लाश की शिनाख्त मृतक की जेब मे रखे लाइसेंस हुई । थानाधिकारी ने बताया वीरेंद्र मलिक पुत्र आरपी मलिक 146 ए प्रताप नगर देवली अरब रोड बोरखेड़ा कोटा के रूप में हुई । पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है । परिजनों के पहुँचने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जावेगी ।