नागरिक सुरक्षा का 55वां स्थापना दिवस आयोजित

bikaner samacharबीकानेर, 6 दिसम्बर। नागरिक सुरक्षा का 55वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को नियंत्रक एवं जिला कलक्टर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्व अपील अधिकारी राकेश शर्मा, उपखण्ड अधिकारी एवं उप नियंत्रक नानूराम सेेैनी, राज्य आपदा मोचन बल के उप समादेष्टा सुखदेव सिंह एवं प्लाटून कमाण्डर वसीम अहमद मौजूद रहे।

इस अवसर पर चीफ वार्डन नवरत्न दफ्तरी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा, मुख्य सचिव तथा शासन सचिव आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा राजस्थान के बधाई संदेशों का पठन किया। जिला कलक्टर ने ध्वजारोहण किया तथा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको के कायार्ें की सराहना की। उन्होंने नागरिकों की युद्ध एवं आपदा की परिस्थितियो में जान-माल की सुरक्षा को देश सेवा बताया एवं नागरिक सुरक्षा के सदस्यों द्वारा विभिन्न आपदाओं में किये गये कार्य की सराहना की।

राजस्व अपील अधिकारी ने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको को प्रशासन का अभिन्न अंग बताया और वर्तमान परिपेक्ष्य में प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक आपदाओं से बचाव में नागरिक सुरक्षा सदस्याें के कार्यो की प्रशंसा की। उपनियंत्रक नानूराम सैनी ने नागरिक सुरक्षा के महत्त्व के बारे में बताया और नागरिक सुरक्षा स्टाफ एवं स्वयंसेवकों को अपने कत्र्तव्य की पालना निष्ठा से करने की अपील की। उन्होंने आगंतुकों का आभार जताया।

मंच संचालन उपनिरीक्षक नागरिक सुरक्षा नन्दराम यादव ने किया। पार्ट-टाइम प्रशिक्षक दुर्गराज सिंह एवं अग्निशमन सेवा नागरिक सुरक्षा के प्रभारी अधिकारी महेन्द्रसिंह ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!