भव्य भजन संध्या से बाबा गंगाईनाथजी के निर्वाण दिवस का आगाज

आज होगा संत समागम व भंडारा आयोजन
gangainathjl jiजामसर। बाबा गंगाईनाथ समाधि स्थल सेवा समिति, जामसर के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेन्द्रपाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को प्रतिवर्ष की भांति सर्वधर्म समभाव के प्रतीक परम श्रद्धेय श्रीश्री 1008 गंगाईनाथ जी के 34वें निर्वाण दिवस पर भजन संध्या का आगाज हुआ। भजन संध्या में ख्यातनाम वाणी गायक अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए बाबा गंगाईनाथ समाधि स्थल, जामसर पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर वाणी तथा भजन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन समाधि स्थल पर पहुंचे। संत समाज व नाथ संप्रदाय के विभिन्न गाद्दियों से साधु भी समाधि स्थल पर आने प्रारंभ हो गये हैं।
सेवा समिति अध्यक्ष एडवोकेट सुरेन्द्रपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद संत-समागम व विशाल भंडारा होगा। जिसमें हजारों साधु-संत व भक्त-श्रद्धालु परिवार सहित बाबा को धोक लगाकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। समाधि स्थल पर श्री नागनाथ जी महाराज, पुष्करनाथ, वैशाखीनाथ आदि संतगण सहित सेवा समिति के एडवोकेट सुरेन्द्रपाल शर्मा, मीरां बाई, जितेन्द्र सुथार, रमेश ओझा, हरीश सुथार, शिवरतन गोदारा, कन्हैयालाल पुरोहित, बाबूलाल सोनगरा, उमेश स्वामी, उमराराम मेघवाल, मोहनलाल राठी, मोहन जी चौधरी, कानाराम धोलेरा, बाघसिंह, दामोदार ओझा, बाबूलाल, करणीराम सुथार, कमलेश कुमार शर्मा, सत्यनारायण सुथार, शास्त्री श्याम सुंदर ओझा आदि भक्तगणों द्वारा भजन संध्या तथा संत-समागम व भंडारा आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला जा रहा है तथा आगंतुओं का स्वागत-सत्कार किया जा रहा है।
बाबा गंगाईनाथजी के गादीपति शिष्य नागनाथजी महाराज के सान्निध्य में बाबा गंगाईनाथ जामसर धाम रमणिक पावन स्थल बन चुका है। यहां बाबाजी का साधना स्थल, बाबाजी की समाधि, शिव मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, भैरवनाथ मंदिर तथा भव्य गौशाला का निर्माण श्रद्धालुओं के सहयोग से हुआ है। बाबा की पुण्यतिथि पर सभी जाति, संप्रदाय के लोग बिना भेदभाव के शरीक होते हैं।

– मोहन थानवी

error: Content is protected !!