देहात कांग्रेस कार्यालय में मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस

IMGबीकानेर, 28 दिसम्बर, 2017 । जिला देहात कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 133वां स्थापना दिवस मनाया गया। झण्डा रोहण, झण्डा सलामी तथा राष्ट्र गायन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला देहात कांग्रेस कमेटी बीकानेर के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत की अध्यक्षता में हुए समारोह का आगाज मंच संचालक मार्शल प्रहलादसिंह मार्शल ने वन्देमातरम राष्ट्र गायन से किया। गहलोत न् सभी देहात कांग्रेस के पदाधिकारीगणों, जनप्रतिनिधियों तथा कांग्रेसजनों को शुभकामना दी । गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र लाने और बचाने दोनों की लड़ाई अथक बलिदान देकर लड़ी है। कांग्रेस के इस इतिहास पर प्रत्येक कांग्रेसजन को गर्व है।
उन्होने मासिक मीटिंग में माह में किए गए कार्यो, प्रदर्शन तथा उपचुनाव के विषय में पूर्ण जानकारी दी तथा अपने कार्यकाल हुए उपचुनाव में देहात कांग्रेस द्वारा सभी सीटो पर कार्यकर्ताओं के बलबूते पर विजय हासिल करने पर खुशी जताई। देशनोक नगर पालिका उपचुनाव में नवनिर्वाचित पार्षद किशनलाल सियोता का देहात अध्यक्ष गहलोत ने माला व साफा पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया।
सेवादल देहात महिला अध्यक्ष प्रेम राठौड ने संगीता टाक को अतिरिक्त मु. संगठन पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर राजीव गांधी पं.रा.संगठन राष्ट्रीय सचिव राजकुमार किराडू, पीसीसी सदस्य किशनलाल मेधवाल, आशाराम सारण, सम्भाग अध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, पूर्व संरपच हेमन्तसिंह यादव, सीताराम नायक, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड, वरिष्ठ नेत्री राजभटनार, रेणु भौबिया, मेधराज, भागूराम सहू, साबुदीन, अब्दुल रहमान, हनुमान चौधरी, लक्ष्मणराम खिलेरी, भवरलाल रिटोड, कानाराम तर्ड, प्रहलाद गोदारा, तुलसीराम गोदारा, सत्तुखा, सुरेन्द्रसिंह कस्वा, विक्रम स्वामी, मोडाराम, दानाराम, शिवलाल गोदारा, मनोज नायक, मोहानलाल भादू, नारायणसिंह चारण, गिरधारीलाल प्रजापत, रामेश्वरलाल जाखड, मजदूर नेता पुनमचन्द तंवर जगदीश शर्मा, अब्दुल मुस्तफा(गाणाखां), आदि ने अपने विचार प्रकट किए।
देहात कांग्रेस प्रवक्ता ओमप्रकाश सैन ने बताया रामेश्वरलाल जाखड, डॉ हरजीराम, दलीपमान, याकुब कलर, गोरीशंकर शर्मा, भीयाराम, सहीराम सीगड, श्रवणकुमार गाट, मालचन्द, चम्पालाल, रेखाराम, भगवानाराम, दिलीप, श्रीमती गोदावरी, धाई देवी, मेवराम, रेवन्तराम, मेधराज, मैक्स नायक, शिवनायक, धीरज गहलोत, मदन गहलोत, गणेश पडिहार, मुकेश मेधवाल, विवेक, सहीराम मेधवाल, हरीकिशन, सोहनराम नायक, मनोज नायक, गणपराम, द्वारकाप्रसाद सैन, पवनकुमार, कैलाश डूडी, ओमप्रकाश, श्रीराम पवार, अनिल गहलोत, ब्लॉक कोर्डिनेटर श्याम बीठनोक आदि मौजूद रहै।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!