बीकानेर, 29 दिसम्बर। रंगीला फाउण्डेशन द्वारा चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु वैद्य कैलाश कुमार आसोपा को ‘रंगीला रत्न अवार्ड’ प्रदान किया जाएगा।
फाउण्डेशन के संरक्षक दुर्गाशंकर आचार्य ने बताया कि आसोपा को यह अवार्ड 3 जनवरी को सायं 4 बजे नालंदा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। इसी दिन बारहवीं रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। आसोपा पिछले चार दशकों से अधिक समय से चिकित्सा एवं समाजसेवा कर रहे हैं। फाउण्डेशन द्वारा इससे पहले खेल क्षेत्र में अभ्युदय राजपुरोहित तथा कला क्षेत्र में सुधेश व्यास को रंगीला रत्न अवार्ड दिया जा चुका है।