निशिका क्लब ने क्रिकेट में मारी बाजी व शिव कबड्डी रावणा राजपूत छात्रावास वॉलीबॉल में फाइनल मे विजयी
बाड़मेर / स्थानीय रेलवे मैदान में जिला रावणा राजपूत समाज के तत्वाधान में आयोजित शीतकालीन क्रिकेट कब्बडी वॉलीवाल व खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन शुक्रवार को प्रदेश युवा अध्यक्ष पहाड़सिंह कुंडल के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह जसोल की अध्यक्षता व जिला संरक्षक गोवर्धन सिंह राठौड़, जिला महामंत्री फरस सिंह पवार जिला कोषाध्यक्ष लिखम सिंह गोयल. महिला जिलाध्यक्ष शर्मिला चौहान नगर अध्यक्ष अमोलक सिंह दहिया युवा उद्यमी धन सिंह मौसेरी नरपत सिंह मौसेरी अध्यक्ष मोटर मैकेनिक संग बाबू सिंह भाटी अध्यक्ष बालोतरा ग्रामीण रविंद्र सिंह भाटी पार्षद वार्ड संख्या 18 कार्यक्रम संयोजक भाखरसिह सोनडी, एडवोकेट समुंदर सिंह राठौड़ के विशिष्ट अतिथि में संपन्न हुआ
जिला प्रवक्ता पृथ्वी सिंह पवार ने बताया कि सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक भाखर सिंह सोनडी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि युवा समाज की रीढ़ की हड्डी है युवाओं का समाज में सक्रियता से कार्य करना चाहिए एवं आए हुए अतिथियों का स्वागत किया
जिला महामंत्री फरस सिंह पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि समय समय पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए हार-जीत से कभी निराश नहीं होना चाहिए. जिला संरक्षक गोवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि समाज में सभी को साथ लेकर चलना चाहिए खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है एवं हारने वाली टीम को कभी भी निराश नहीं होना चाहिए
समाजसेवी धनसिंह मौसेरी ने कहा कि युवाओं को समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह जसोल ने कहा कि युवाओं खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी जोर देना चाहिए शिक्षा व संगठन मजबूत होगा तभी हम आगे बढ़ेंगे एवं सरकार आनंदपाल सिंह एनकाउंटर को लेकर अभी भी हमारे साथ अन्याय कर रही हैं जिसका परिणाम हम आगामी अजमेर अलवर व मांडलगढ़ चुनाव में देंगे.
मुख्य अतिथि पाहड सिंह कुंडल ने कहा कि समाज को युवाओं से बहुत उम्मीदें जिस समाज का युवा एक है वह कभी पीछे नहीं रहा है हम सभी को एकता का परिचय देना है क्रिकेट व खेलकूद प्रतियोगिता से हमारा परिचय होता है एवं सरकार ने जो हमारे साथ आनंदपाल सिंह एनकाउंटर को लेकर विश्वासघात किया है उसका हमें जवाब देना है हमें अब जनवरी में होने वाले उपचुनाव में संघर्ष करना है और इस सरकार को दिखाना है कि राजस्थान में रावणा राजपूत समाज अब संगठित हो गया है
अंत में कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट समुंदर सिंह राठौड़ ने सभी का आभार प्रकट किया कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री हरि सिंह राठौड़ व जिला प्रवक्ता पृथ्वी सिंह पवार ने किया .
खेल मंत्री बाबू सिंह चौहान ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच निशिका क्लब जोधपुर व चामुंडा सेना बाड़मेर के मध्य खेला गया जिसमें निशिका क्लब जोधपुर से 37 रन से विजयी रही जिसमें रविंद्र सिंह दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रे एवं मैन ऑफ द सीरीज मदन सिंह आनंदपाल सिंह क्लब 84 रन और 13 विकेट ले कर रहे संयोजक हरि सिंह राठौड़ ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में शिव क्लब विजेता व आनंदपाल सिंह क्लब उपविजेता. वॉलीबॉल में रावणा राजपूत छात्रावास विजेता आनंद पाल सिंह क्लब को उप विजेता रही खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर 10 वर्ष तक में प्रथम अंकित सिंह द्वितीय अजय सिंह तृतीय जोगिंदर सिंह.100 मीटर जलेबी रेस में प्रथम नरेंद्र सिंह द्वितीय सवाई सिंह द्वितीय निर्मल सिंह. बोरी रेस में प्रथम दिलीप सिंह द्वितीय लोकेंद्र सिंह तृतीय जसवंत सिंह .बाप बेटा रेस में प्रथम नरेंद्र सिंह द्वितीय प्रवीण सिंह द्वितीय जोगेंद्र सिंह .600 मीटर ओपन दौड़ प्रथम महेंद्र सिंह द्वितीय मोती सिंह द्वितीय गजे सिंह रहे इस प्रकार खेल में प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे यह रहे कार्यक्रम में मौजूद बाबू सिंह चौहान सुरेंद्र सिंह दहिया कैलाश सिंह राठौड़ स्वरूप सिंह पवार तने राज सिंह गहलोत उगम सिंह सोलंकी सूर्य सिंह दहिया लुण सिंह राठौड़ लूण सिंह चौखला सोहन सिंह दात्ता जगदीश सिंह राठौड़ सिंह चौहान गोविंद सिंह सोढा छोटू सिंह पवार रमेश सिंह पवार सुरेंद्र सिंह दोहट चंद्रवीर सिंह रावत सिंह देवड़ा हाथी सिंह कपूरडी गोविन्दसिह सरदारपुरा दिलीपसिह गोगादे आदि सैकड़ों समाजबंधु मौजूद रहे