जस्सूसर गेट के अंदर खिले कमल

बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)। जहां प्रदेश में तीन सीटों के लिये हुए उपचुनावों में कमल मुरझा गया। वहीं बीकानेर शहर के भीतरी क्षेत्र जस्सूसर गेट में उस समय कौतूहल का वातावरण बन गया। जब जस्सूसर गेट के अंदर अचानक गंदलेे पानी में कमल के फूल खिल गये। जिसको देखने के लिये क्षेत्र के निवासियों के साथ साथ राहगीरों की खासी भीड़ जमा हो गई। यह नजारा किसी पार्टी की जीत या हार के जश्न का नहीं अपितु इस क्षेत्र में स्थित गंदे नाले से परेशान युवाओं की ओर से आयोजित चित्र प्रदर्शन का था। जिसमें युवा चित्रकार मुकेश सांचीहर जोशी ने गंदे नाले से परेशान जनभावनाओं को इस तरह व्यक्त कर निगम प्रशासन पर करारा जबाब दिया है। जोशी ने गंदले पानी से लबालब हुई सड़क पर थर्माकॉल से बने कमल के फूल तैरा दिये। ताकि निगम व जिला प्रशासन को ये संदेश दिया जा सके कि यहां व्यापारी और निवासी इस नाले के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। आक्रोशित लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कलक्टर के आदेश हुए हवा,जनप्रतिनिधी मौन
चित्रकार जोशी ने बताया कि जिला कलक्टर ने पिछले माह जन अभाव अभियोग की बैठक में निगम आयुक्त व यूआईटी सचिव को 17 जनवरी तक दुकानों के नीचे स्थित नाले की सफाई करवाने के निर्देश दिये थे। यहीं नहीं ऐसा न करने वाले दुकानदारों की दुकानें तोडऩे के आदेश भी दिये। परन्तु 20 दिन का समय निकलने के बाद भी जिला कलक्टर के आदेश की अनुपालना नहीं हो रही है। यहां के उत्साही युवाओं ने बताया कि जब इस बारे में दोनों सक्षम अधिकारियों से बात की गई तो वे पुलिस फोर्स नहीं होने का हवाला देकर किन्नी काट रहे है। मजे की बात तो ये है कि लंबे समय से यह समस्या क्षेत्र के लोगों,व्यापारियों व राहगीरों के लिये नासूर बनी हुई है। किन्तु शहर के ेजनप्रतिनिधी इसको लेकर कितने गंभीर है इसकी बानगी तो इस बात से लगाई जा सकती है,कि आज तक किसी भी जनप्रतिनिधी ने जिला प्रशासन व निगम प्रशासन को समस्या के निराकरण के बारे में चेताया। जबकि यहां दोनों ही प्रमुख दलों के कद्दावर नेताओं का आवागमन प्रतिदिन होता है।

error: Content is protected !!