अजमेर। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रघु शर्मा की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेसियों ने आना सागर चौपाटी पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं अजमेर के प्रभारी श्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में में जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सामाजिक न्याय एवम एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री क्रांति तिवारी, युवा कांग्रेस अजमेर लोकसभा के अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के महासचिव श्री डॉ संजय पुरोहित, अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री शिव कुमार बंसल, उपाध्यक्ष श्री गिरधर तेजवानी, कार्यकारी सदस्य श्री गजेंद्र बोहरा ,उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री मनोज खंडेलवाल, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव रेणु मेघवंशी, युवा कांग्रेस अजमेर लोकसभा के सोशल मीडिया प्रभारी शानू तुल्ला, खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव श्री शैलेश गुप्ता,एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष श्री नवीन सोनी सजय कमल गंगवाल, राजकुमार गर्ग,नवीन जोजफ,राजीव जयपाल ओम शर्मा नरेंद्र सिंह चौहान रविंद्र सिह, शिव राज साहु, कमरुद्दीन आदि मौजूद थे ।
कांग्रेसी नेताओं ने अजमेर जिले के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है ।