जिला परिषद सदस्य हीरा कँवर चौहान बनी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी

पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु एकजुट होने की आवश्यकता- हीरा कँवर

मगरा क्षेत्र में शराबबंदी में अहम भूमिका निभाने वाली एवं काछबली- मंडावर शराबबंदी की अगुवा , काछबली निवासी जिला परिषद सदस्य हीरा कंवर चौहान को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा में राजसमंद जिला मीडिया प्रभारी की नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा एवं भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जयेंद्र सिंह टोगी ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हीरा कँवर ने बताया कि सरकार की योजनाएं जन- जन तक पहुचाना जरूरी है। सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करे।
हीरा कंवर के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बनने पर मंडावर सरपंच प्यारी रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लूम्बसिंह मंडावर, चौबीस गांव अध्यक्ष ज्ञान सिंह , लाखागुड़ा सरपंच रेखा चंदेल, प्रवीण सिंह, महेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष मोहन सिंह, विस्तारक भगवान सिंह, टीकम सिंह, भैरु सिंह सिरोड़ी, राजू सिंह पिपली, नारायण सिंह बग्गड, लक्ष्मण सिंह, चुन्ना सिंह, नेतसिंह, मूलराज सिंह, पृथ्वीराज सिंह, रणजीत सिंह सोलिखेड़ा, सर कल अध्यक्ष दिनेश सिंह नशा मुक्ति अध्यक्ष भंवर सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!