मेजर दलपत शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई

हैफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली की जीवनी को इतिहास में जोड़ने पर मेजर दलपत शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई
स्थानीय कार्यालय में मेजर दलपत शक्ति संगठन जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह पवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई जिला महामंत्री गोविंद सिंह सोढा ने बताया कि इस मौके पर जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह पवार ने कहा कि हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा बजट प्रतिवेदन के दौरान आगामी सत्र के पाठ्यक्रम में मेजर दलपत सिंह देवली की जीवनी को सम्मिलित करने की घोषणा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा की गई है जिसको लेकर मेजर दलपत शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है राजस्थान सरकार द्वारा हैफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली की जीवनी को पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित कर उनकी जीवन को अमर कर दिया है एवं अब आने वाली पुस्तकों में हैफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली विक्टोरिया क्रॉस मिलिट्री क्रॉस अलंकरण से सम्मानित है उनकी वीरता की कहानी आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत होगी व इससे रावणा राजपूत समाज के युवाओं में मेजर दलपत सिंह के नाम से एक अलग ही जोश एवं जुनून है आज हर कोई उनकी बहादुरी से प्रेरित होकर राष्ट्र भूमि मातृभूमि की सेवा के लिए तत्पर है व उनके नाम से प्रत्येक जिले में शैक्षणिक संस्थान खोले जा रहे हैं इस मौके पर मेजर दलपत शक्ति संगठन के जिला संरक्षक भाखर सिंह सोनड़ी महामंत्री खिमराज सिंह सोढा, कान सिंह कोटड़ा उपाध्यक्ष सोहन सिंह दाता,अधिवक्ता दान सिंह राठोड, नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह गोगादेव महामंत्री दुर्जन सिंह भाटी जेठू सिंह दांता रघुवीर सिंह चौखला आशु सिंह परिहार जयपाल सिंह भाटी दशरथ सिंह चौहान धर्मेंद्र सिंह परिहार सवाई सिंह केकड़, धर्म सिंह कोटड़ा, शम्भू सिंह सोलंकी, नवल सिंह परमार शक्ति सिंह धनाऊ उमेद सिंह शिव आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

error: Content is protected !!