सुंधरा राजे के जन्म दिवस पर हजारों जरूरतमंद महिलाओं को आटा व तेल वितरित

सेवा के रूप में मनाएं जन्म दिवस : महावीर रांका
बीकानेर। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना ही सच्ची सेवा मानी जाती है। सेवा को मिशन बनाना और जनता के हित के लिए तत्पर रहना ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का उद्देश्य है। यह बात बुधवार को सादुल क्लब में आयोजित मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कही। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्म दिवस महिला दिवस के रूप में आठ मार्च को मनाया जाता है। हम सबको संकल्प लेकर इसे सेवा दिवस के रूप में मनाकर जनता को सशक्त बनाने का कार्य किया जाए।
महापौर नारायण चौपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू कर जनता का हित किया। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना जिससे गरीब व्यक्ति का इलाज बड़े से बड़े अस्पताल में भी नि:शुल्क करवाया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति भूख से न मरे इसके लिए अन्नपूर्णा भंडार योजना शुरू करवाई गई जो सस्ती दरों पर अच्छा भोजन उपलब्ध करवाती है। इसके साथ ही अनेक ऐसी हितकारी योजनाएं हैं जिससे जनता का लाभ हो।
भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर होने वाले आयोजनों की शृंखला में हर वर्ष जरूरतमंद महिलाओं को आटा व तेल वितरित करने का कार्य भी किया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य यही रहता है कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद महिलाओं को यह सुविधा मिले। गत चार वर्षों से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी के जन्मदिवस पर आटे व तेल का वितरण किया जा रहा है।
भारतीय स्काउट-गाइड की उपाध्यक्ष प्रो. विमला मेघवाल ने कहा कि नारी को सशक्त बनाना होगा। प्रो. विमला ने कहा कि एक महिला यदि उच्च शिक्षा प्राप्त करती है तो वह चार परिवारों को शिक्षा के लिए प्रेरित करती है। हमें अपनी बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने बेटों को भी संस्कार देने चाहिए।

केक काट कर दी बधाई
मंचासीन अतिथियों में पंचायत समिति प्रधान राधा देवी सियाग, उपमहापौर अशोक आचार्य, हिन्दू जागरण मंच के जेठानंद व्यास, भाजयुमो अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुरिमा सिंह, कामिनी भोजक, सुमन जैन, डॉ. प्रीति गुप्ता, संगीता डागा, चारु नाहटा, अरुण जैन, आनन्द जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का फोटो लगा केक काट कर सबको वितरित कर बधाई प्रेषित की।

यह थे आयोजक– मस्त मंडल सेवा संस्थान, रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट, बाबा रामदेव सेवा समिति ट्रस्ट गंगाशहर, रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन, लॉयन्स क्लब बीकानेर ‘उड़ानÓ, महावीर इंटरनेशनल बीकाणा-वीरा केन्द्र, टाइगर यूनियन, तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर, मुरलीसिंह यादव मेमोरियल प्रशिक्षण संस्थान उदयरामसर आदि संस्थाओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम सफल हुआ।

दिखा उत्साह, मिला सुकून
मस्त मंडल सेवा संस्थान के विजय मालू ने कहा कि आयोजन के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समय से एक घंटे पूर्व ही महिलाएं एकत्रित हो गईं तथा आयोजन के अंतिम क्षणों तक महिलाओं का प्रवेश जारी रहा। रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट के हनुमान रांका ने बताया कि आयोजन में आई सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मास्क वितरित किए जिससे एकबारगी तो पूरे प्रांगण में मुख्यमंत्री का ही चेहरा परिलक्षित हो रहा था। रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के शेखर आचार्य ने बताया कि लगभग 4000 जरूरतमंद महिलाओं को कूपन दिखाने पर 10 किग्रा आटा व तेल वितरित किया गया। मुरलीसिंह यादव मेमोरियल प्रशिक्षण संस्थान के कुलदीप यादव ने बताया कि उदयरामसर, भीनासर, गंगाशहर सहित बीकानेर के हर क्षेत्र से जरूरतमंद महिलाओं ने यह सामग्री प्राप्त की।

error: Content is protected !!