सांसद जोशी ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट

_चित्तौड़गढ़ पधारने के लिये किया आमंत्रित_
वल्लभनगर ||लोकेश मेनारिया ||
चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से दिल्ली में चित्तौडगढ़ के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारीयों व श्रीसांवलियाजी मन्दिर मण्डल के प्रतिनिधि दल के साथ भेंट की तथा चित्तौडगढ पधारने हेतु आमंत्रित किया।
सांसद जोशी ने चित्तौडगढ़ से दिल्ली हेतु आये चित्तौडगढ़ के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारीयों व श्रीसांवलियाजी मन्दिर मण्डल के प्रतिनिधि दल को लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत संसद का भ्रमण करवाया तथा संसद में प्रधानमंत्री कार्यालय के समक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर उनका मेवाडी पगडी पहना कर स्वागत किया तथा यादगार के स्वरूप वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा भेंट की, इसके उपरान्त विश्व प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मन्दिर में स्वर्ण कलश व ध्वजादण्ड चढाने के प्रस्तावित कार्यक्रम में पधारनें हेतु आमंत्रित किया व श्रीसांवलियाजी की प्रतिकृति भेंट की, इसके बाद संसद के लोकसभा में होने वाली कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा व समझा।
इस दौरान चित्तौड़गढ़ से प्रतिनिधि दल में भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाड़री, विधायक कपासन अर्जुन लाल जीनगर, जिला महामंत्री बगदीराम धाकड़, देवीसिंह राणावत, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया दास वैष्णव, घीसालाल मेवाड़ा, रणजीत सिंह भाटी, जिला मंत्री अमर सिंह हाड़ा,शंकर लाल गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक अजमेरा, जिला प्रवक्ता सुर्यपाल सिंह गौड़, जिला कार्यालय प्रमुख चन्द्रशेखर शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट, दिनेश चन्द्र शर्मा, अशोक जाट, शंभुलाल जाट, छोगालाल गाडरी, विष्णु दत जोशी, अशोक पारलिया, जगन्नाथ सिंह, सुन्दर लाल धाकड़, रतन लाल पुर्बिया, सत्यनारायण मेनारिया, देवीलाल धाकड़, छगन लाल गुर्जर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, महीला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा व्यास, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देशराज गुर्जर, असमों मोर्चा जिलाध्यक्ष अशफाक अली, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर लौहार, पूर्व जिलामहामंत्री रघुवीर शर्मा, मण्डल महामंत्री उकार लाल धाकड़, आईटी संयोजक युवराज आर्य, प्रधान वीणा दशौहरा, सोहन लाल भील, श्रीसांवलियाजी मंदिर मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा व सदस्य मदनलाल व्यास, भैरूलाल सोनी, विजय सिंह चैहान, भैरूलाल गाडरी, गहरीलाल गुर्जर आदि ने भागीदारी की।

error: Content is protected !!