पांच जनों ने की देहदान की घोषणा

बीकानेर, 29 जून। ‘देहदान महादान’ अभियान से जुड़ते हुए पांच जनों ने देहदान तथा दो व्यक्तियों ने अंगदान की घोषणा की है। अभियान संयोजक डाॅ. राकेश रावत ने बताया कि अभियान के तहत शास्त्री नगर स्थित रावत अस्पताल में शुक्रवार को प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा देहदान की घोषणा की गई। डाॅक्टर रावत ने भी अंगदान की घोषणा की। वहीं प्रदीप गोविल, शिखा गोविल, कृष्णकांत सेवदा, अंजू सोनी तथा हरीश मेहता ने देहदान की घोषणा की। कृष्णकांत सेवदा ने देहदान के साथ अंगदान (आॅर्गन डोनेट) की घोषणा भी की। डाॅ. रावत ने बताया कि हमारे देश में अंगदान की बेहद जरूरत है। यह अत्यंत पुनीत कार्य हैै। उन्होंने आगमजन को इस अभियान से जुड़ते हुए जीवन की सार्थकता में एक ओर स्तम्भ जोड़ने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि रावत अस्पताल द्वारा गत जून में यह अभियान प्रारम्भ किया गया था। इस अभियान से प्रेरित होकर अब तक 41 लोग देहदान की घोषणा कर चुके हैं।

error: Content is protected !!