महिला कांग्रेस ने जारी किया शक्ति प्रोजेक्ट एप

कांग्रेस की नीति-रीति जानने का मिलेगा अवसर-सुनीता गौड़

बीकानेर 29 जून। शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को रानी बाजार चित्र गुप्त भवन के पास शक्ति प्रोजेक्ट एप लॉन्च किया गया। इस एप से जुड़ने के लिए मोबाइल नम्बर 7996479964 पर सम्पर्क किया जा सकेगा। पहले दिन 25 महिलाओं को शक्ति प्रोजेक्ट एप से जोड़ा गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि महिलाओं को अपना मतदाता पहचान पत्र एवं मोबाइल नम्बर के जरिये मैसेज भेजकर इस एप से जुड़ना हैं। उन्होंने कहा कि इस एप पर देश व प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यताओं से जुड़ने तथा संवाद स्थापित का अवसर मिलेगा। साथ ही महिला कांग्रेस आम महिलाओं को इस एप से जोड़ने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि जिले में शक्ति प्रोजेक्ट एप से 4000 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य शहर महिला कांग्रेस को दिया गया है। महिला संगठन से जुड़ी ब्लाॅक अध्यक्ष इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद ब्लाॅक,वार्ड व बूथ स्तर पर कांग्रेस की नीतियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि शक्ति प्रोजेक्ट कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सकारात्मक सोच का परिणाम है। अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उनके कार्यकर्ता है। जो शहर,गांव,ब्लाक और बूथ में रहते है। पार्टी अपने हर कार्यकर्ता को अपने साथ जोड़ना चाहती है। उनकी आवाज सुनना चाहती है तथा इनकी मदद से कांग्रेस पार्टी का सन्देश हर भारतवासी तक पहुँचाना चाहती है। इससे कांग्रेस परिवार एक सूत्र में जुड़ेगा और एक दूसरे को शक्ति प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि शक्ति प्रोजक्ट से जुड़ने का कार्यक्रम तय किया गया है। महिलाएं 10 जुलाई तक इस से जुड़ सकेंगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्टीªय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्टीªय अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देशानुसार शक्ति प्रोजेक्ट को आज लाॅन्च किया गया है।
इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मनभरी,शरीफन,जसोदा पाण्डूई,सुमन त्रिपाठी,जयश्री बागड़ी,विजय लता,संतोष भाटी व रामेश्वरी विश्नोई आदि उपस्थित थी।

error: Content is protected !!