बीकानेर। सुरक्षा की दृष्टि से सादुल क्लब में शुक्रवार दोपहर बारह बजे के करीब 6 हजार हेलमेट वितरण मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कर-कमलों से वितरित किए जाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि हेलमेट पास द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। मनोनीत पार्षद रमेश भाटी ने बताया कि श्री मस्त मंडल सेवा संस्थान, रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन, टाइगर यूनियन, न्यू तरुण मंडल सेवा समिति, बाबा रामदेव सेवा समिति ट्रस्ट गंगाशहर तथा मुरलीसिंह यादव मेमोरियल प्रशिक्षण संस्थान, उदयरामसर के सहयोग से हेलमेट वितरण किया जा रहा है। भारतीय स्काउट-गाइड उपाध्यक्ष डॉ. विमला डुकवाल के नेतृत्व में करीब 200 स्काउट-गाइड की टीम कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेगी। आरमी बैंड से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। स्वागत अभिनन्दन की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही है।