जनजीवन कल्याण सेवा समिति लगाएगी सिलाई कैंप

जनजीवन कल्याण सेवा समिति सितंबर माह में महिलाओं के लिए एक सिलाई कैंप आयोजित करेगी.समिति के कार्यालय में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया. समिति के उपाध्यक्ष डॉ.अजय जोशी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह भी तय किया गया कि समिति द्वारा रामदेव पार्क के सामने स्थित कार्यालय में एक वाचनालय भी शुरू किया जाएगा जिसमे पाठकों के लिए सभी तरह के पत्र-पत्रिकाएं पढने हेतु निशुल्क उपलब्ध रहेगी. समिति के महासचिव डॉ. एम.एल व्यास ने बताया कि समिति अब तक एक हज़ार से ज्यादा महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दे चुकी है उन मे से सेकड़ों ने अपना सिलाई का स्वरोजगार शुरू किया है और वें अच्छी औ का सृजन कर रही है.इस अवसर पर समिति की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. सुषमा बिस्सा,सरंक्षक श्रीमती सुधा आचार्य,श्रीमती सुमन सुमन जोशी ओझा, विधि सलाहकार अधिवक्ता सुमन शेखावत और सह सचिव श्री भागतीराम पांडे ने सहभागिता की और विचार विमर्श में समिति के भावी कार्यक्रमों के सम्बन्ध में रचनात्मक सुझाव दिए.
डॉ. अजय जोशी
उपाध्यक्ष

error: Content is protected !!