चौपाल में जनसंवाद कार्यक्रम तीन वार्डों में हुआ अयोजित

गंदे पानी की निकासी एवं कचरा निस्तारण की समस्याऐं रही प्रमुख
बीकानेर, चौक में चौपाल पर बीकानेर के हाल पर बात करे नइ्र्र राह सुने विषय पर 15 अगस्त से बीकानेर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में स्थानीय नागरिकों द्वारा सांय 6 से 8 बजे तक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । चुनावी रणभेरी प्रारम्भ होने से पहले मतदाता स्वयं जागरूक होकर अपने स्तर पर जनसंघर्ष से जुडे व्यक्तियों के समक्ष अपनी समस्यायें रख रहे है इसी क्रम में शुक्रवार को बीकानेर नगर निगम के वार्ड नम्बर 19,20 एवं 27 गोपेश्वर बस्ती तथा सुजानदेसर क्षेत्र के लोगों ने चौपाल आयोजित कि जिसमें वार्ड 20 एवं 27 के स्थानीय रहवासीयों ने भंवर पुरोहित को बताया कि फडकेष्वर महादेव मंदिर के पास कचरे का ढेर लगना ओर उसका रोजाना निस्तारण नहीं होना रही साथ ही इस क्षेत्र में पिछले 35 वर्षो से नाली निर्माण का कार्य नहीं हो रहा तथा वार्ड नम्बर 19 सुजानदेसर क्षेत्र में शहर से आने वाले गन्दे पानी के उचित निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं होना बाताया गया, वार्डवासियों ने बताया कि कई बार स्थिति ये हो जाती है कि गंदा पानी घरों के अन्दर पहूंच जाता है जिससे बीमारीयां फैलने की आशंका रहती है इसके अलावा आवारा पशुओं से जनहानी आए दिन होती रहती है इन सभी समस्याओं को लेकर कई मर्तबा जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि को अवगत करवाने के बावजूद लम्बे अरसे से चली आ रही समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है अब क्षेत्र के लोगो ने राजनीतिक परिवर्तन कि मंशा बना ली है।

तीनों वार्डों की चौपाल कार्यक्रम के तहत जनसमस्याएं सुनने के पश्चात भंवर पुरोहित ने कहा कि 1972 के पष्चात बीकानेर की राजनीति व्यवसायिक घरानों से चल रही है जिन्हें आम जनता के सुख दुःख से कोई लगाव नहीं रहा है लेकिन बीकानेर का आम नागरिक जागरूक है ओर वो अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु निरंतर संघर्षशील बना रहेगा आज नही ंतो कल निश्चित ही सरकारों को जन भावना के अनुरूप कदम उठाकर जनता के मन का प्रतिनिध चयन करना होगा। चौपाल कार्यक्रम की समाप्ति पर जिलाधीश के मार्फत बीकानेर षहर वास्तविक स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा।

वार्ड 20 एवं 27 कि चौपाल में शंकर पुरोहित परमानंद ओझा, जगन्नाथ भादाणी, मोतीसिंह राजपुरोहित, महेन्द्र व्यास, सांवर जोशी, बरकत अली सुभाश बिश्नोई, भैरू सिंह गोदारा, मुकेश कच्छावा, आदिल रहमान, नौषाद, गोविंद सारस्वत, गजानंद आदि ने विचार व्यक्त किये।

वार्ड 19 में चौपाल के मंच पर सुरजमल पडिहार, शेराराम मेघवाल, लक्ष्मीनारायण, कन्हैयालाल आदि मौजूद रहे एवं पार्षद प्रतिनिधि सुरजमल पड़िहार, नंद किषोर गहलोत, विश्णु आचार्य, पुनीत जोशी, आदि ने विचार रखे।

Vinay Thanvi
8696352873

error: Content is protected !!