जयपुर। इंडियन ट्राइलब्लज़ेर के सदस्यों की आज राखी के उपलक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में आयोजक डॉ. नीरज माथुर व प्रवक्ता ललिता कुच्छल ने आगामी इवेंट प्रोग्राम की घोषणा की जिसमे की एक सिंगिग व डांसिंग प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जायेगा।
इस बैठक में नवीन कुमार ने बताया इस प्रोग्राम को दो उम्र में विभाजित किया गया है एक में 8 वर्ष से 18 वर्ष व दूसरें में 19 से ऊपर वालो को अपनी कला दिखने का मौका दिया जायेगा।
बैठक में दिव्या भटनागर ने बताया ये प्रोग्राम तीन महीने में पूरा होगा प्रथम महीने में ऑडिशन होगा दूसरे महीने में सेमीफाइनल तदोउपरांत तीसरे महीने में ग्रांट फिनाले का आयोजन होगा।
डॉ. नीरज माथुर ने बताया इस प्रोग्राम में डांसिंग को विशाखा पटेल जुल्का, रेखा खत्री व 2 अन्य सदस्ये देखेंगे जबकि डांसिंग को पूजा शर्मा, निशप्रीत व अन्य 2 सदस्यो को लगाया गया जिसकी मोनिटरिंग दिव्या भटनागर व ललिता कुच्छल करेंगी।
डॉ. नीरज माथुर ने बताया क़ी इस में महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते है और नॉमिनेशन इंडियन ट्राइलब्लज़ेर की वेबसाइट www.indiantrailblazer.org पर कर सकते है नॉमिनेशन आरंभ है।