बीकानेर, गुरू रवीदास विश्व महापीठ के नवनियुक्त प्रदेशमंत्री सुरेन्द्र हटीला के नेतृत्व में भीनासर स्थित रवीदास मंदिर में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें संगठन के कार्यकर्त्ताओं के साथ संत शिरोमणी रवीदास की शिक्षा के प्रसार, सामाजिक समरसता के निमार्ण एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति आमजन को जागरूक कर उन्हें समाप्त करने के आदि विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की गयी।
बैठक के दौरान उपस्थित युवा कार्यकर्त्ताओं ने सुरेन्द्र हटीला का पुष्पों कि माला पहनाकर स्वागत किया बैठक में शिव जनागल, कैदार परिहार, सुरेन्द्र सोलंकी, प्रकाश मेघवाल, राहुल खुराव, प्रेमप्रकाश मंसुरिया, सद्दाम हूसैन, चमनलाल दिनेश जनागल, हरेन्द्र जयपाल, बबलू जनागल, अनिल जनागल, भरत दावा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।