गौरव यात्रा की तैयारियां जोरों पर

बीकानेर। बुधवार को रवीन्द्र रंगमंच में शाम पांच बजे जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला महामंत्री विक्की गहलोत ने बताया कि युवा सम्मेलन में युवाओं से संवाद स्थापित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी द्वारा सभी मंडल कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र दिए गए। गहलोत ने बताया कि बैठक में गौरव यात्रा को सफल बनाने के लिए दो टीमों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में जिला मंत्री सुनील चमडिय़ा, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला मंत्री राजवीर गहलोत, मंडल अध्यक्ष तोलचन्द जोशी, मंडल महामंत्री मदनमोहन सारड़ा, महामंत्री छैलूसिंह, उपाध्यक्ष रॉकी गहलोत, शिवशंकर बच्छ, महादेव सेन, विशाल वर्मा, पवन सुराना, वैभव शर्मा, मयूर खान, पवन मारु, राहुल शर्मा, हुलास भाटी, रक्षित पारख, राजू चौहान, शिवशंकर उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!