चक्रीय कार्यक्रम जारी

बीकानेर, 30 अगस्त। इंदिरा गांधी नहर परियोजना की नहरों के लिए 7 सितम्बर प्रातः 6 बजे ये 2 अक्टूबर सायं 6 बजे तक नहरों को 3 में से 1 समूह में चलाने के लिए अनिवार्य आवश्यकता, समूहों का वरियताएं एवं चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।
संभागीय आयुक्त व पदेन आयुक्त क्षेत्राय विकास इंगानप ने बताया कि इंदिरा गांधी मुख्य नहर की आरडी 620 पर 7 सितम्बर प्रातः 6 बजे से 15 सितम्बर सायं 6 बजे तक ग्रुपों का वरियता समूह क, ख, ग, 15 सितम्बर सायं 6 बजे से 24 सितम्बर प्रातः 6 बजे तक ख, ग, क तथा 24 सितम्बर प्रातः 6 बजे से 2 अक्टूबर सांय 6 बजे तक गु्रपों का वरीयता समूह ग, क, ख रहेगा।
—–
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश 13 सितम्बर तक
बीकानेर, 30 अगस्त। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्रा 2018-19 के लिए 13 सितम्बर तक आवेदन किया जा सकता है। अधीक्षक जगदीश चंन्द्र भार्गव ने बताया कि संस्थान में एनसीवीटी योजना के तहत कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोगामिंग अस्सिटेंट, स्विंग टेक्नोलॉजी, स्टेनो हिन्दी, सरफेस ऑनरमेंटल टेक्निकस, फूड एंड वेजीटेबल प्रोसेसर व्यवसाय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट या कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
—-
जिला स्तर समाधान जन सुनवाई 13 सितम्बर को
बीकानेर, 30 अगस्त। जिला स्तर समाधान जन सुनवाई का आयोजन 13 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। सहायक निदेशक लोक सेवाएं ने यह जानकारी दी।
——-
ऋण माफी योजना के तहत 283 व्यक्तियों के ऋण माफ
बीकानेर 30 अगस्त। माननीय मुख्यमंत्री महोदया के बजट घोषणा वर्ष 2018-19 के बिन्दु संख्या 124 के अंतर्गत अनुजा निगम के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग, जनजाति वर्ग, स्वच्छकार वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन वर्ग को 31 मार्च 2016 तक वितरित किये गये ऋण मे से 2 लाख रूपये तक के बकाया ऋण राज्य सरकार द्वारा माफ कर दिये गये है।
जिला कलेक्टर डॉ. एन के गुप्ता ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम के माध्यम से जिले के 283 व्यक्तियों को ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा। लाभार्थीयों को राज्य सरकार द्वारा 4 सितम्बर को जयपुर के अमरूदों के बाग में जन संवाद कार्यक्रम में ऋण माफी के अदेय प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएगें। उन्होनें बताया कि 3 सितम्बर को केन्द्रीय बस स्टैंड के पास स्थित अनुजा निगम कार्यालय से सांय आठ बजे बस के माध्यम से लाभार्थी जयपुर जाएगेंं। बसों की सुविधा निःशुल्क रहेगी। लाभार्थीयों की संपूर्ण व्यवस्था के लिए अनुजा निगम के प्रबन्धक एल. डी. पंवार को प्रभारी बनाया गया है।
——
स्टेट सीड्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आएंगे 4 सितम्बर को बीकानेर
बीकानेर 30 अगस्त। राजस्थान स्टेट सीड्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष शम्भू सिंह खेतासर 4 सितम्बर को दोपहर बीकानेर पहूचेगें जो यहाँ सर्किट हाऊस में किसान संगोष्ठी में भाग लेगें।
——
जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 1 सितम्बर से होगी प्रारम्भ
बीकानेर, 30 अगस्त। साठवीं जिला स्तरीय उच्च प्राथामिक विद्यालयी अन्डर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 4 सितम्बर 2018 तक होगा। यह आयोजन विंग्स टेबिल टेनिस एकेडमी बी214 येटेलिक जिम सार्दुलगंज में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छूक प्रतिभागी अपना आवेदन निर्धारित पत्रा में भरकर कार्यालय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कमला कॉलोनी में दोपहर 2 बजे तक जमा करा सकते है।
——-
फॉलो-अप शिविर का आयोजन
बीकानेर 30 अगस्त 2018। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति बीकानेर प्रांगण में फॉलो-अप शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान राजस्व से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया जाएगा।

error: Content is protected !!