बीकानेर 22 सितंबर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की फील्ड आउटरीच ब्यूरो कोटा इकाई द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य समारोह चैखुटी क्षेत्र में वार्ड नंबर 53 में आयोजित हुआ ।
विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर विमला मेघवाल ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हम सबको मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे एवं सफाई को एक सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में लेना होगा, जिससे हमारे आस-पड़ोस में स्वच्छ भारत का सपना पूरा हो सकंे । युधिष्टर भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जो सपना है उसको पूरा करने के लिए हम सब बीकानेर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास करेंगे एवं इसके लिए सभी को साथ देने के लिए आग्रह किया जायेगा।
कार्यक्रम में कोलायत के सीडीपीओ राम प्रसाद ने राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत उपस्थित माताओं एवं बालकों को स्वास्थ्य संबंधित एवं पोष्टिक आहार की संपूर्ण जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अंजुमन ने कहा कि हमारे मोहल्ले से हमने इसकी शुरुआत कर दी है। सोशल एक्टिविस्ट अयूब कायमखानी ने उपस्थित जनसमूह से सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। स्थानीय पार्षद श्रीमती खुर्शीदा बानो ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में टैगोर मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही एक सामूहिक रैली के द्वारा आसपास के लोगों को स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। स्वच्छ घर स्वच्छ आंगन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मौखिक प्रश्नोत्तरी के विजेता प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से कार्यक्रम के अतिथियों एवं पार्षद श्रीमती खुर्शीदा बानो ने पुरस्कार प्रदान किया गया।
फील्ड आउटरीच ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार सहायक रमेश स्वामी ने भारत सरकार की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाई जा रहे विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य देश के हर वर्ग के लोगों के बीच स्वच्छता और स्वास्थ्य की जानकारी देना है।