बीकानेर, 28 सितम्बर। उदयरामसर स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक में शुक्रवार को मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 150 मातृशक्ति उपस्थित रही। विद्यालय का प्रतिवेदन संस्थान प्रधान विनोद कुमार यादव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनिता यादव रही। श्रीमती अनिता यादव ने स्वदेश, स्वभाषा, स्वभूषा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा देश स्वदेशी भाव से ही सिरमौर बन सकेगा। ‘विद्या भारती’ बीकानेर के संस्कार केन्द्र प्रमुख रामसुख लाल ने
कहा कि माॅ ही प्रथम गुरू व घर ही विद्यार्थी की प्रथम पाठशाला होती है। विद्यालय व घर के संस्कारवान् वातावरण से ये नवशिशु संस्कारवार और देश के कर्णधार बनेंगे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता यादव ने किया।