शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन एवम् अनुसूचित जाति सम्मेलन हेतु सौंपी जिम्मेदारियां
बीकानेर / 02.10.2018 /
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के 4 अक्टुबर 2018 (गुरूवार) के बीकानेर प्रवास के दौरान आयोजित होने वाले शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन एवम् भाजपा अनुसूचित जाति सम्मेलन की तैयारियों हेतु भारतीय जनता पार्टी देहात संगठन ने जिला मण्डल शक्ति केन्द्र एवम् बूथ स्तर तक की तैयारियों को अन्तिम रूप देते हुए भाजपा शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन एवम् भाजपा अनुसूचित जाति सम्मेलन की अपेक्षित श्रेणी की सूची को अन्तिम रूप देते हुए सभी आगन्तुकों को व्यक्तिगत आमंत्रण भेजा है ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवास मीडिया प्रमुख एड. अशोक भाटी ने बताया कि भाजपा शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन जो कि होटल पार्क पैराडाईज, रानी बाजार बीकानेर में दिनांक 4 अक्टुबर 2018 (गुरूवार) को सांय ……..बजे आयोजित होगा उसमें सांसद/विधायक, जिला संगठन प्रभारी, जिला संगठन पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, मोर्चों के जिला पदाधिकारी, मण्डलों के पदाधिकारी, विधानसभा विस्तारक, पंचायती राज जन प्रतिनिधि यथा जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान, उप प्रधान, नगरीय निकाय के जन प्रतिनिधि, नगर निगम, पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व जन प्रतिनिधि यथा सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान, उप प्रधान, नगर निगम पालिका चैयरमेन, वाईस चैयरमेन के अलावा भाजपा के प्रकल्प, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला संयोजक एवम् ऊपर के स्तर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है ।
उपरोक्त श्रेणी के अनुसार अपेक्षित सूची को अन्तिम रूप दिया गया है एवम् सूची मंे शामिल मण्डलवार नाम वाले व्यक्तियों को व्यक्तिगत सूचित करने की जिम्मेवारी मण्डल अध्यक्षों को सौंपी गई है ।
अनुसूचित जाति सम्मेलन की तैयारियों हेतु सौंपी जिम्मेदारियां
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के बीकानेर प्रवास के दौरान आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय (चूरू के अलावा) अनुसूचित जाति सम्मेलन हेतु भाजपा जिला देहात बीकानेर संगठन ने जन प्रतिनिधियों एवम् संगठन पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी ।
एड. अशोक भाटी ने बताया कि देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद ने खाजुवाला एवम् लूणकरणसर में प्रवास कर शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन एवम् अनुसूचित जाति सम्मेलन की जिम्मेदारियां सौंपी । साथ ही कोलायत में प्रधान जयवीर सिंह भाटी, नोखा में भाजपा नेता बिहारी लाल बिश्नोई, श्रीडूंगरगढ में उप प्रधान रामगोपाल सुथार की अध्यक्षता में हुई बैठकों में कार्यक्रम की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया ।
लूणकरणसर में जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक मंे महाजन मण्डल अध्यक्ष राजेश, लूणकरणसर मण्डल अध्यक्ष राजपाल सिंह शेखावत, कालु मण्डल अध्यक्ष जगदीश खण्डेलवाल, रूणिया बास मण्डल अध्यक्ष रामनिवास कस्वां, नापासर मण्डल अध्यक्ष विनित आसोपा, भाजपा नेता मनीराम सिहाग, सुमित गोदारा, प्रभुदयाल सारस्वत, सांवताराम पंचार, चम्पालाल गेदर, शिवरतन शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास को सफल बनाने की रणनीति बनाई ।
खाजुवाला में जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद की उपस्थिति में खाजुवाला विधायक एवम् संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने खाजुवाला मण्डल अध्यक्ष भंवर लाल स्वामी, पूगल मण्डल अध्यक्ष काशीराम जाखड़, छत्तरगढ मण्डल अध्यक्ष इन्द्र कुमार ओझा, बीछवाल मण्डल अध्यक्ष भवानी सिंह खारा, जिला महामन्त्री सवाई सिंह तंवर, जिलामंत्री कुलदीप मोदी, राकेश सहोत्रा को अनुसूचित जाति सम्मेलन एवम् शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए तैयारियों को अन्तिम रूप दिया ।
कोलायत में पंचायत समिति प्रधान श्री जयवीर सिंह भाटी की अध्यक्षता में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के बीकानेर प्रवास के दौरान होने वाले शक्ति केन्द्र सम्मेलन एवम् अनुसूचित जाति सम्मेलन की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया । कोलायत पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक मंे जिला महामन्त्री आसकरण उपाध्याय, बज्जू कृषि उपज मण्डी समिति अध्यक्ष खींवसिंह भाटी, मण्डल अध्यक्ष गोरधन सिगड़, कोलायत मण्डल अध्यक्ष अमराराम चांडोत, बज्जू मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर लाल जाजड़ा, मण्डल महामन्त्री डूंगरसिंह तेहनदेसर, जेठू सिंह राठौड़, करणाराम खारी, नेमसिंह इन्दा, संजय पुरोहित उपस्थित रहे ।
कोलायत प्रधान जयवीर सिंह भाटी ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीकानेर आगमन पर 4 अक्टुबर को आयोजित सम्मेलन में पूर्व मन्त्री देवीसिंह भाटी के नेतृत्व में होटल पार्क पैराडाईज पहुंचने का आह्वान किया ।
श्रीडूंगरगढ़ में उप प्रधान एवम् भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री रामगोपाल सुथार की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक मंे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह के 4 अक्टुबर के प्रवास पर होने वाले सम्मेलन अनुसूचित जाति सम्मेलन एवम् शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए मण्डल पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई ।
बैठक में जिला महामन्त्री नितिन नाई, मण्डल अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व सरपंच, हनुमान मल व्यास, बीरबल दर्जी, सहीराम जाट, रामरतन बिश्नोई, सहीराम सायच, रामरतन बिश्नोई, सुनील तावणिया, रतन सिंह, पूर्व प्रधान सूरजमल भुवांल सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, नगर पालिका पार्षद उपस्थित रहे ।
नोखा में भाजपा नेता बिहारी लाल बिश्नोई की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति सम्मेलन एवम् शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया । बिहारी लाल बिश्नोई के कार्यालय में आयोजित बैठक में पाबूराम मेघवाल, अनोप सिंह चरखड़ा, भंवर लाल नैण, सूरजमल उपाध्याय, रामदयाल मेघवाल, विस्तारक प्रमोद डेलू, एससी मोर्चा के पुरबाराम नायक, रामचन्द्र टांट, जगदीश छींपा, पंकज जोशी, एडवोकेट राजाराम भादु, नरेन्द्र चौहान, नरेन्द्र राजपुरोहित, मालचन्द नाई, श्यामगोपाल जाट, वेद प्रकाश तर्ड, सुरेश बिश्नोई को सम्मेलन की सफलता की जिम्मेदारियां सौंपी गई ।
वहीं पंचायत समिति प्रधान कन्हैया लाल सिहाग की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति सम्मेलन की तैयारियों हेतु जिम्मेदारियां बांटी गई । बैठक में भाजपा नेता व पूर्व प्रधान सहीराम बिश्नोई, पांचू मण्डल अध्यक्ष गुमानाराम गोदारा, जांगलू मण्डल अध्यक्ष हरीराम बिश्नोई, सुनील झंवर ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज ग्राऊण्ड मंे आयोजित होने वाले अनुसूचित जाति सम्मेलन मंे अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया ।
जिला कार्यालय से सतत मोनिटरिंग
अनुसूचित जाति सम्मेलन पर फोकस
भारतीय जनता पार्टी देहात जिला बीकानेर के करणी नगर लालगढ स्थित कार्यालय से स्वयं जिलाध्यक्ष जिला पदाधिकारियों के साथ जिला मण्डल, शक्ति केन्द्र एवम् बूथ तक के कार्यकर्ताओं को 4 अक्टुबर के प्रस्तावित सम्मेलन की सूचना/आमंत्रण, वाहन व्यवस्था एवम् अन्य जिम्मेदारियों की मोनिटरिंग कर रहे हैं ।
देहात कार्यालय से जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद, जिला महामन्त्री आसकरण उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष कुम्भाराम ज्याणी, छैलूसिंह शेखावत, किशनाराम गोदारा, धूड़ाराम डेलू, बापूऊ मण्डल अध्यक्ष रामकरण सारण, नापासर मण्डल अध्यक्ष विनित आसोपा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगीड़ व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मेलन सम्बन्धी सूचना देकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सतत प्रयासरत हैं ।
( एडवोकेट अशोक कुमार भाटी )
मीडिया प्रमुख
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवास
मोबाईल: 9414038661