फ़िरोज़ खान
बारां 3 अक्टूबर। किशनगंज उपखंड के परानिया गांव स्थित राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत इतिहास के व्याख्याता के स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग को लेकर विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं की बालिकाओं द्वारा आज प्रातः सड़क पर आ प्रदर्शन कर स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की बाद में यहां पहुंचे ग्रामीण सुनील तरफदार प्रभास सरकार संजय बनर्जी सहित ग्राम के अन्य लोगों वह प्राचार्य द्वारा समझाने के बाद विद्यालय में लौटी इस दौरान छात्राओं ने नारेबाजी की प्राचार्य मनोरंजन विश्वास ने बताया कि गत दिनों यहां से इतिहास के व्याख्याता रवि शर्मा का स्थानांतरण अंता ब्लॉक के खजूरनाकला विद्यालय में हो गया था वही वहां के व्याख्याता बाबू लाल महावर का स्थानांतरण यहां विद्यालय में हो गया है पूर्व में भी यहां व्याख्याता तैनात हैं फिर भी बालिकाएं किसके बहकावे मे है यह विषय समझ नहीं आ रहा है मौके पर पहुंचे ग्रामीण सुनील तरफदार संजय बनर्जी सहित अन्य ग्रामीणों ने बालिकाओं को उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया तब जाकर बालिकाएं वापस लौटी जानकारी के अनुसार राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय परानिया में 600 बच्चों का नामांकन है
यह है मामला. पूर्व में गणित विषय के अध्यापक की कमी थी हाल ही हुए स्थानांतरण के बाद यहां यह सीट भी भर गई है इतिहास विषय में भी 2 व्याख्याता तैनात है फिर भी बालिकाओं का आंदोलन व स्थानांतरण निरस्त की मांग के कारणों का पता किया जाएगा “मनोरंजन विश्वास”
कार्यवाहक प्राचार्य राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय परानियां