राजसमंद में भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन

राजसमन्द| भारतीय जनता पार्टी के देश व्यापी आन्दोलन के तहत २१ नवम्बर को राजसमन्द जिला मुख्यालय पर राबर्ट वढेरा और प्रियंका गाँधी के द्वारा हाल ही में किये गए भ्रष्टाचार के विरोध में पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा | भाजपा मिडिया जिला संयोजक मधु प्रकाश ने बताया की बुधवार को सुबह १०.३० बजे से जिला मुख्यालय स्थित पुरानी कलेक्ट्री पर धरना दिया जायेगा | देश व्यापी आन्दोलन में भ्रष्टाचार के अलावा महगाई, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के खिलाफ भी प्रदर्शन किया जायेगा| धरना स्थल पर जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान , भीम विधायक हरिसिंह रावत , पूर्व जिला प्रमुख हरिओम सिंह राठोड़ , राजसमन्द के पूर्व विधायक बंशी लाल खटिक, जिला महा मंत्री महेश पालीवाल, सभी मंडल अध्यक्ष सहित  जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होंगे

error: Content is protected !!