कोटडी में सम्पन्न हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

साढे पांच सौ से अधिक हुए भाजपा छोड कांग्रेस में षामिल
फ़िरोज़ खान
बारां 12 नवम्बर। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी, अन्ता द्वारा ग्राम कोटडी बालाजी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का रविवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद भाया तथा विशिष्ठ अतिथि श्रीमती उर्मिला जैन भाया अध्यक्ष श्री पाश्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट रही तथा अध्यक्षता ब्लाॅक अध्यक्ष अंता सोहनलाल सुमन द्वारा की गई।
ब्लाॅक अध्यक्ष अंता सोहनलाल सुमन ने बताया कि रविवार को कोटडी बालाजी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मण्डल महामंत्री सुरेन्द्र नागर, अक्षयराज सिंह सोलंकी एडवोकेट, चन्द्रमोहन नागर हापाहेडी, चेतन नागर के नेतृत्व में अन्ता शहर, केवडा, कोटडी, हापाहेडी, भूराजेडी, गोविन्दपुरा, आंकेडी, बमूलियामाताजी, बमूलियाकलां, खैराली, तूमडा, चुरेलिया, हनोतिया रायथल, देवपुरा बंजारा, जयनगर डाबरी नक्कीजी, सोरसन, नियाणा, केथोडी, बडवा, खजूरनाकलां, बडवा, दुगारी कुल 18 गांवों के 567 भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की किसान एवं जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया की उपस्थिति में भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवायी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया ने कहा कि विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने वाले है। गत चुनाव में बाहर का आदमी आया और चुनाव जीत गया तथा पांच साल जनता ऐसे जनप्रतिनिधि को ढूंढती रही। भाया ने कहा कि भाजपा वाले चुनाव के दौरान तरह-तरह की बातें करेंगे, प्रलोभन देंगे लेकिन हमें केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित रखना है। भाया ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में आमजन तक पहुंचाने की सभी कांग्रेसजनों से अपील की। श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन के आमजन, युवा, बेरोजगार, किसान, व्यापारी, महिलाएं सभी त्रस्त है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई। सरकार द्वारा मंहगाई को बढाने का कार्य किया गया तथा किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नही मिलने के कारण आत्महत्याएं तक करनी पडी। श्रीमती भाया ने ऐसी जनविरोधी सरकार को उखाड फेंकने के लिए मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ब्लाॅक अध्यक्ष सोहनलाल सुमन ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष देवीशंकर मालव, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नागदा, पूर्व सरपंच चन्द्रप्रकाश नागर, राकेश मीणा उदपुरिया, सरपंच ओम सुमन मिर्जापुर, पार्षद देवेन्द्र वैष्णव ने सम्बोधित किया।
यह रहे उपस्थित- कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांताप्रसाद नागर, शिवराजसिंह सोलंकी, रामप्रसाद सुमन, सीपी मीणा, मुस्तफा खान, नरेन्द्र पार्षद, रईस भाई पलायथा, ओम नागर जिपस, राधाकिशन मालव, राधाकिशन नागर, शांतिलाल नागर, नंदलाल नागर, प्रेम गुर्जर, प्रियंका नंदवाना, भंवरलाल सुमन, डाॅ. ओम गोस्वामी, पूरण नागर सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

error: Content is protected !!