अंतिम दिन जिले में 70 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए

बीकानेर 19 नवम्बर। जिले की 7 विधानसभा क्षेत्र से नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने के अंतिम दिन सोमवार को 70 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
जिले के खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र से आज 6 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए, उनमें गोरधनराम ने बी.एस.पी. से, गोविन्दराम ने आई.एन.सी. से, ललित मोहन ने निर्दलीय, मांगीलाल ने बीवीएचपी से, मिट्ठूसिंह ने आर.एल.टी.पी. से तथा सत्यनारायण ने आप पार्टी से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 11 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए, उनमें अमरचन्द व्यास ने एल.एस.डी. से, अनन्तलाल जागा ने निर्दलीय, बुलाकीदास ने आई.एन.सी. से, चंपालाल ने निर्दलीय, गोपालकृष्ण ने बीजेपी से, गोपाललाल ने निर्दलीय, तथा जितेन्द्र गौड़, मोहम्मद अली, नारायण तथा नारायणराम ने निर्दलीय एवं पुखराज ने एस.एच.एस. से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से 21 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। उनमें अंकुर शुक्ला ने ए.आर.जे.पी. से, चंपालाल, गोपाललाल, हाजी मोहम्मद, जितेन्द्र, मंगलचंद, फूसाराम, प्रदीप, प्रियंका, राजकुमार, राजेन्द्रकुमार, रूस्तम खान, सत्यनारायण, याकूब अली तथा युधिष्ठर सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। वहीं हरिसिंह ने एस.एच.एस. से, कन्हैयालाल ने आई.एन.सी. से, मुश्ताक अली ने के.एच.के.पी. से, रफीक शाह ने बी.एस.पी. से, सिद्धि कुमारी ने बीजेपी से तथा विवेक माचरा ने आर.एल.टी.पी. से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
नोखा विधानसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। उनमें रामेश्वर लाल ने आई.एन.सी से, बिहारीलाल ने बी.जेपी. से, टीकमचंद, मेघसिंह, रामप्रताप, मगनाराम, रामेश्वर, व गणेशाराम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। भंवरलाल मेघवाल ने बी.एम.यू.पी. से, इंदु देवी ने आर.एल.टी.पी. से, आसुराम सांसी ने ए.एस.एस.पी. से, जगदीश ने बी.वाई.पी.पी. से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए
जिले के कोलायत विधानसभा क्षेत्र से 6 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। भंवरसिंह भाटी ने आई.एन.सी. से, लिखमाराम ने बी.एम.यू.पी. से, पूनम कंवर ने बी.जे.पी. से, प्रियंका कंवर तथा सुरेश कुमार विश्नोई ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में और आर.एल.टी.पी. से तथा पूनमचंद ने आप पार्टी से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
जिले के लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से 7 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। इनमें भंवरलाल ने आप पार्टी से, भरतराम, प्रभुराम तथा रामप्रताप ने निर्दलीय, सुमित ने बी.जे.पी. से, विजयपाल ने आर.एल.टी.पी. से तथा वीरेन्द्र ने आई.एन.सी. से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
जिले के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 7 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। इनमें आशीष कुमार ने बी.वी.एच.पी. से, बलवन्त ने ए.आर.जे.पी. से, भैराराम ने बी.एस.पी. से, दानाराम ने आर.एल.टी.पी. से, मनोज कुमार ने निर्दलीय, धन्नाराम ने ए.एस.एस.पी. से तथा सावराँराम ने आप पार्टी से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

error: Content is protected !!