रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज से

20 टीमों में होगा क्रिकेट का महासंग्राम
बीकानेर सहित अनेक स्थानों से टीमों ने करवाई एन्ट्री
भामाशाहों के सहयोग से शानदार अंदाज में शुरू होगा क्रिकेट का महामुकाबला

बीकानेर। श्री रामानुज निम्बार्कादि वैष्णव ब्राह्मण महासभा संस्थान, बीकानेर तथा अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ, बीकानेर ईकाई के निर्देशन तथा वैष्णव ब्राह्मण नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में जिला स्तरीय रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता-2018 का आगाज सार्दुल क्लब मैदान में 23 दिसम्बर, 2018 से शुरू होगा। नवयुवक मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साध ने बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, रामावत समाज अध्यक्ष भीखूलाल रामावत, संरक्षक बृजमोहन रामावत, गोल्ड मैडलिस्ट श्यामसुन्दर रामावत होंगे। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि खिलाडि़यों का उत्साहवर्द्धन करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष भगवानदास रामावत ने बताया कि जिला स्तरीय रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के शुरूआती लीग मैच 20 टीमों के बीच खेले जाएंगे तथा सभी मैच 16-16 ओवर के होंगे। खेल मंत्री द्वारकाप्रसाद रामावत ने बताया कि सुबह 10 बजे उद्घाटन मैच महादेव क्लब व वैष्णव सुपर किंग नाल के मध्य खेला जाएगा तथा दूसरा मैच एम.आर. पब्लिक स्कूल हिम्मटसर व एस.आर.जी रामपुरा के मध्य खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी मुकाबले सार्दुल क्लब मैदान होंगे तथा प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगी सेवासंघ के संभागीय अध्यक्ष रामचन्द्र वैष्णन ने बताया कि प्रतियोगिता के लीग मैचों के बाद सुपर-8 के मुकाबले होंगे वे सभी मैच 20-20 ओवर के खेले जाएंगे। सचिव राजेश रामावत ने बताया कि उद्घाटन समारोह को शानदार बनाने के लिए एक ईनाम की घोषणा की गई है जिसमें किसी भी टीम के सभी खिलाड़ी कमेटी द्वारा दी गई ड्रेस पहनकर समारोह में शामिल होंगे उस टीम को लक्की ड्रॉ से कमेटी द्वारा ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित तथा भव्य हो इसके लिए मण्डल के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ समाज बन्धुओं का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पूर्व खेलमंत्री कपिल रामावत, एडवोकेट वेदप्रकाश रामवत, उपाध्यक्ष संतोष रामावत, पेन्टर महावीर रामावत, विजय रामावत, दिनेश रामावत, पुखराज रामावत, पंकज रामावत, ओमजी, नाल से धनश्याम रामावत सहित अनेक गणमान्य लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

error: Content is protected !!