बीकानेर। व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने बोर्डर पर न्यू इयर मनाया । बी.एस.एफ.के कमांडेंट भूपेंद्र सिंह भाटी को व सभी जवानो को नये साल की बधाई व शुभकामनाएं दी।हौसला अफजाई की। सभी ने एक दूसरे को नये साल की बधाई दी । राठौड़ ने कहा कि जो देश के लिए जान देते है वो ही सच्चे सिपाही होते हैं। आज पूरे भारत मे आंतकवाद का खतरा मंडरा रहा है और हमारे देश के जवान बोर्डर पर अपनी जान की बाजी लगा कर हमारी हिफाजत करते है । बोर्डर पर जवान जागते है तभी तो हम अपने घरो मे आराम से सोते है।