सामाजिक व आर्थिक उत्थान में नारी शक्ति आगे आए- प्यारी रावत प्यारी रावतराजस्थान रावत राजपूत महासभा महिला प्रदेशाध्यक्ष व मण्डावर सरपंच प्यारी रावत ने सर्कल अध्यक्ष पूरण सिंह व मगरा विकास मंच अध्यक्ष जसवंत सिंह मण्डावर के साथ भीम देवगढ़ क्षेत्र के समेलिया, तीतरी, अजीतगढ़, बरार, बाघाना, देवगढ़, कामलीघाट, बरजाल व बग्गड़ गांवो का दौरा किया। प्यारी रावत ने बताया कि सामाजिक व आर्थिक उत्थान में नारी शक्ति का अहम योगदान है। इसके बिना विकास संभव नही है। इस दौरान गोवर्धन सिंह, लक्खा सिंह, जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी, मोहित सिंह, देवेंद्र सालवी, कौशल्या रावत, कंकु चौहान, जेठ सिंह आदि से मुलाकात की।