70वें गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक आयोजन

गंगाशहर। विरासत संवर्द्धन संस्थान ने 70वें गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में टी.एम.ओडिटोरियम में सांस्कृतिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विरासत संवर्द्धन संस्थान के अध्यक्ष टी.एम.लालाणी ने भारत माता व सरस्वती माता की मुर्ति के आगे दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण किया। मंगलाचरण में पं. पुखराज शर्मा ने गणेष एवं सरस्वती वन्दना की। “इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रार्थना कंचन वर्षा ग्रुप ने की। “हर कर्म अपना करेंगे” की प्रस्तुती उर्मिला शर्मा, लता मलघट ग्रुप ने दी। स्वागत भाषण मंे अध्यक्ष टोडरमल लालाणी ने भारत के गणतन्त्र दिवस पर अपनी अभिव्यक्ति दी तथा विरासत संवर्द्धन संस्थान की उपलब्ध्यिों के बारे में बताते हुए कहा कि पं. पुखराज जी शर्मा की षिक्षा पा रहे मुकेष चावरिया का चयन वायस ऑफ इण्डिया व पाली की मैना राव का चयन कलर्स चैनल में राईजिंग स्टार के रूप मंे व भरतपुर की निषु शर्मा इण्डियन आयडल में सहयोगी रही है। लालाणी ने कहा की यह हमारी विरासत की प्रतिभाएं है। कार्यक्रम में मोनिका पारीक ग्रुप मे मेरी जान जाये वतन के लिए कव्वाली प्रस्तुत कर वाह वाही लूंटी। मुकेष तिवाड़ी, शंकर सिंह राजपुरोहित, विरासत संवर्द्धन संस्थान के महामंत्री बी.पी.कत्थक, आनन्द श्रीवास्तव ने काव्यपाठ किए। ओमप्रकाष पंचारिया, लता मलघट, सोमेष जावा व कषिष आचार्य ने एकल गान प्रस्तुत किया। महक कोचर ने गजल “किसी रंजीष को हवा न दो” प्रस्तुत किया तथा राजभारती शर्मा ने घूमर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तबले पर ताहिर हूसैन, की बोर्ड पर हस्तम अली, ओक्टोपेड पर शाहदत अली, गिटार पर कषीष आचार्य ने संगत की। कार्यक्रम में हेमन्त डागा, कानीराम डाकलिया, नवरतन बैद, मनोहर सिंह दैया, सोहन चौधरी, डॉ. पी.सी. तातेड़ किषन बैद, मनोज सेठिया आदि की गरीमामय उपस्थित रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम के निदेषक पुखराज शर्मा थे। कार्यक्रम की सम्पन्नता वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। संचालन जतन लाल दूगड एवं डॉ. नीलम जैन ने किया।

विनीत बोथरा

error: Content is protected !!