मण्डावर में महाशिवरात्रि मेला एवं भजन संध्या

राजसमन्द जिले के भीम उपखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मण्डावर मुख्यालय पर सरोवर महादेव मंदिर परिसर में मण्डावर सरपंच प्यारी रावत व जिला परिषद सदस्य हीरा कंवर के आथित्य में विशाल भजन संध्या व मेले का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत मेला संयोजक मिठूसिंह चौहान , व्यवस्थापक लूम्ब सिंह, चुन्ना सिंह, जीवन सिंह, हरिसिंह, भंवर सिंह ने किया। आयोजित भजन संध्या में भजन गायक कलाकार दीपक छैला ने गणपति वंदना के साथ किया। इसके बाद दिनेश मेवाड़ी ने देहभक्ति प्रस्तुति जवानों के वास्ते दुआ कीजिये देकर सरोबार कर दिया। इसके बाद जय भोले भंडारी, चाला मण्डावर मेला में, भीलड़ी रंगीली जैसे एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुति देकर डांसर प्रतिभा रानी भीलवाड़ा, मनीषा मेवाड़ी चित्तौड़गढ़ ने भोर तक समां बांधे रखा। शिव मंदिर पर दिनभर श्रदालुओं का तांता लगा रहा। मेले में डोलर, चकरी, चाट पकौड़ी, मनिहारी, घरेलू आइटम, खिलौने की दुकानों पर भारी भीड़ रही। इस अवसर पर मूलराज सिंह, हरिसिंह, शेर सिंह, जीवन सिंह, गोविंद सिंह, पूरण सिंह, नेतसिंह, लाल सिंह, नारायण सिंह, प्रेम सिंह, जसवंत सिंह, मकन सिंह, गणपत सिंह, हजारी सिंह आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!