ओवरलोड वाहनों पर किए गए भारी जुर्माने के एकमुश्त निपटान हेतु 31 मार्च तक छूट

टोल नाके पर ई-रवन्ना के आधार पर ओवरलोड वाहनों पर किए गए भारी जुर्माने के एकमुश्त निपटान हेतु राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च, 2019 तक छूट प्रदान कर दी गई है । उल्लेखनीय है कि इस संबंध में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने इस आशय का आदेश जारी कर प्रभावित ट्रक मालिकों को राहत प्रदान की थी, जिसे अब कांग्रेस सरकार ने भी 31 मार्च,19 तक बढ़ाकर राहत दे दी है ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है । विधायक विश्नोई ने पिछले विधानसभा सत्र के दौरान आसन के माध्यम से सरकार से पूछा था, कि बड़ी संख्या में आंदोलनरत वाहन मालिकों को राहत प्रदान करने के लिए क्या पूर्व में जारी आदेश की अवधि कब बढ़ाने जा रही है ? चौतरफा दबाव बनता देखकर राज्य सरकार के परिवहन विभाग द्वारा यह राहतकारी आदेश जारी किया गया है ।
बिहारीलाल बिश्नोई ने प्रदेश के सभी वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि वे 31 मार्च, 19 से पूर्व आवश्यक रूप से अपने-अपने चालान कंपाउंड करवा लेवें ।

error: Content is protected !!