संत श्रीगंगेनंदन योगी जी महाराज का अभिनन्दन

बीकानेर 7 मार्च 2019 । ऋषिकेश के संत श्रीगंगेनंदन योगी जी महाराज का अभिनन्दन बीकानेर आगमन पर हरिशरणम परिवार द्वारा किया गया । परिवार के मुख्य जजमान सुरेश सीमा सुखेजा ने हरिशरणम की धुन और श्रीराधे कृष्णा की आरती की थाली के दीप से धोक लगाकर संत श्री को पाग से नवाजा एवं पुनीत, शशि आदि ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया । इस अवसर पर संत श्रीगंगेनंदन योगी जी महाराज ने इस सम्मान को भारतीय संस्कृति तथा देश के वीरों का सम्मान बताते कहा कि अभिनन्दन एवं वन्दन के सच्चे अधिकारी राष्ट्रीय उत्थान व राष्ट्र रक्षा के कार्यों को समर्पित विभूतियां हैं।

– सुरेश सुखेजा मोबाइल 9828424244

error: Content is protected !!