कांग्रेस के राजस्थान के स्टार प्रचारकों की सूची

चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस ने रविवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया गांधी, अध्यक्ष राहुल गांधी , महासचिव प्रियंका गांधी को मुख्य प्रचारक के तौर पर होंगे।
साथ ही अलग-अलग राज्यों के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। सूची में सबसे ऊपर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम है वहीं पांचवे नंबर पर प्रियंका गांधी का नाम शामिल है।वहीं स्टार प्रचारक की सूची में राजस्थान से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम ग्यारहवे नंबर पर और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम 19वें नंबर पर शमिल किया गया है। इसी के साथ राजस्थान सरकार में मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का नाम भी सूची में है। मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का नाम सूची में 32वें नंबर रखा गया है।

ये हैं कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक।
1. राहुल गांधी, 2. सोनिया गांधी, 3. मनमोहन सिंह, 4. मल्लिकार्जुन खड़गे, 5. ज्योतिरादित्य सिंधिया, 6. प्रियंका गांधी वाड्रा, 7. राज बब्बर, 8. अजय कुमार लल्लू, 9. मोहसिना किदवई, 10. गुलाम नबी आजाद, 11. अशोक गहलोत, 12. कैप्टन अमरिंदर सिंह, 13. कमलनाथ, 14. भूपेंद्र बघेल, 15. शीला दीक्षित, 16. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, 17. मीरा कुमार, 18. हरीश रावत, 19. सचिन पायलट, 20. पीएल पुनिया, 21. नवजोत सिंह सिद्धू, 22. अशोक तंवर 23. तेजस्वी यादव, 24. मोहम्मद अजहरुद्दीन, 25. प्रमोद तिवारी, 26. आरपीएन सिंह, 27. जितिन प्रसाद, 28. प्रदीप जैन आदित्य, 29. राजीव शुक्ला, 30. राजाराम पाल, 31. इमरान मसूद, 32. विश्वेंद्र सिंह, 33. इमरान प्रतापगढ़ी, 34. नदीम जावेद, 35. हार्दिक पटेल, 36. कुं शैलजा, 37. ताम्रध्वज साहू, 38. अवतार सिंह भड़ाना, 39. दीपेंद्र सिंह हुड्डा, 40. मीम अफजल के नाम स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किए गए हैं।

error: Content is protected !!