भीलवाड़ा में रिलायंस स्मार्ट स्टोर की नई शुरुआत

राष्ट्रीय स्तर पर विशाल फॉर्मेट में सुपरमार्केट ब्रांड की नई शुरुआत
भीलवाड़ा, 29 मार्च, 2019: रिलायंस स्मार्ट, रिलायंस स्मार्ट की लार्ज फॉर्मेट सुपरमार्केट चेन ने आज अपना पहला स्टोर भीलवाड़ा में खोला। भीलवाड़ा में ये स्टोर अजमेर रोड, गायत्री आश्रम के सामने स्थित है। यह स्टोर किराना, फलों और सब्जियों, डेयरी से लेकर बर्तन, होमवेयर आदि से लेकर एक ही छत के नीचे उत्पादों की एक विस्तृत रेंज की पेशकश कर एक ही जगह पर पूरी खरीदारी का अनुभव प्रदान करता है।
रिलायंस स्मार्ट, पूरा साल उत्पादों की पूरी रेंज पर अपने बेहतरीन मूल्य ऑफर्स के साथ एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) पर न्यूनतम 5 प्रतिशत की गारंटेड छूट प्रदान करेगा। इसके साथ ही अन्य आकर्षक ऑफर जैसे 1499 रुपए की न्यूनतम खरीदारी पर 1 किलोग्राम चीनी 9 रुपए के दाम पर मिलेगी। रिलायंस स्मार्ट, पूरे देश में मासिक किराना की खरीदारी के लिए पूरे भारत में एक पसंदीदा सुपरमार्केट है। इसके अतिरिक्त, यह यह प्रतिदिन दालों, फलों और सब्जियों पर हर दिन सबसे कम दाम की भी पेशकश करता है।

भीलवाड़ा में स्टोर के लॉन्च के साथ, रिलायंस स्मार्ट की अब राजस्थान में 11 स्टोर्स की उपस्थिति है। 14,931 वर्ग फुट में फैला विशाल स्टोर अपने सभी सूचनाओं से सुसज्जित ग्राहक सहयोगियों, उपयोग में आसान डिजाइन और लेआउट के साथ, आकर्षक कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर उपभोक्ता का दिल जीतते हैं और उनके रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन जाते हैं। इसके अलावा, पॉवर ऑफ़ 9 जैसे प्रमोशनों में केवल 9 रुपए में (न्यूनतम 999 रुपए की खरीद पर) 1 किलोग्राम आलू, 1 किलोग्राम प्याज, प्लास्टिक कंटेनर आदि के कई उत्पाद मिलते हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान स्टोर पर बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित थे।

पिछले कुछ वर्षों में, रिलायंस स्मार्ट ने अपने ग्राहकों की जरूरतों को दिन प्रतिदिन से लेकर विशेष अवसरों तक सभी मूल्य सीमा तक पूरा किया है। ग्राहक पर अधिकतम ध्यान देने के साथ ही, रिलायंस स्मार्ट लार्ज फार्मेट सुपरमार्केट वर्ग में खरीदारी का एक बेहतरीन अनुभव पेश करता है, जिसमें विभिन्न उत्पादों की विस्तृत रेंज की पेशकश की गई है और ये स्टोर ग्राहकों के काफी करीब हैं। आज 100 से अधिक शहरों में 150 से अधिक रिलायंस स्मार्ट स्टोर मौजूद हैं।

error: Content is protected !!