अम्मा बाबा का सम्मान गुलाबचन्द व रेणू रायसिंघाणी को
अजमेर 1 अप्रेल- पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचण्ड महोत्सव के दसवें दिन सिन्धु समिति की ओर से आजाद पार्क में गागनदास चंदीराम लख्याणी परिवार के सहयोग से सम्पन्न हुये 18वें सिन्धियत मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियागिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संयोजक महेश ईसराणी ने बताया कि मेंले में बुजुर्ग दम्पति का चयन कर अम्मा बाबा का सम्मान श्री गुलाबचन्द व रेणू रायसिंघाणी को दिया गया। अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी ने बताया कि अलग अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमं उत्कृष्ट बालक 5 वर्ष तक हुनर चोटराणी, बालिका निश्ता विधाणी, उत्कृष्ट बालक 10 वर्ष तक दक्षा पिंजवाणी, उत्कृष्ट बालिका युक्ता पिंजलाणी विजेता रहीं। उक्तकृष्ठ दम्पति 40 वर्ष तक में सुबोध पायल लालवाणी व 40 वर्ष की अधिक आयु में प्रकाश ज्योति चांदवाणी रहे।
सलाहकार मण्डल के सदस्यों जीव सेवा समिति के सचिव जगदीश वच्छाणी ने कहा मेले में लगाये जाने वाले स्टॉलों की स्वच्छता, सजावट व सहकार देने में उत्कृष्ट तीन विजेताओं का भी सम्मान किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार दरबार फेंसी स्टोर मदार गेट, दूसरा ईश्वर चुनी नया बाजार व तीसरा पुरस्कार मानस्वी फिल्मस को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सह-संयोजक महेश टेकचंदाणी ने बताया कि मेले में सिन्धी भाषा, गीत संगीत की उत्कृष्ट सेवा करने वाले हरिसुन्दर बालिका विद्यालय की गंुजन रामचन्द केसवाणी व स्वामी सर्वानन्द विद्यालय के अमित हरवाणी को एम.पी.नानकराम की ओर से साईकल देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व अशोक तेजवाणी ने किया।
सचिव जयकिशन हिरवाणी ने बताया कि निर्णायक मण्डल में मेला सलाहकार मण्डल के नरेन शाहणी भगत, विजय शाहणी, वासुदेव मंघाणी, इन्द्र मूलाणी, भगवान चंदीराम, गुरूमुखदास बत्रा, पुरसु छतवाणी, दीपक भम्भाणी, रमेश तेजवाणी, पूज्य झूलेलाल जंयती समारोह समिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, भारतीय सिन्धु सभा के मनीष ग्वालाणी, मोहन कोटवाणी, सिन्धी लेडीज क्लब की अध्यक्षा दिशा किशनाणी, रमेश लखाणी, प्रशासनिक अधिकारी कमल आसुदाणी के साथ समिति के हरकिशन टेकचंदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, माधव बच्चाणी, नरेन्द्र बसराणी, परमानन्द आहूजा दिलीप थदाणी, नारी वाघाणी, तुलसी सोनी, मोहन तुलस्यिाणी, किशन केवलाणी अजीत पमनाणी, सेवक पंजवाणी जसवंत गनवाणी, पारस लौंगाणी, गोपाल शाहणी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(जयकिशन हिरवाणी)
सचिव,
मो. 94144 37621