मानवेन्द्र सिंह ने बायतु विधानसभा क्षेत्र में समर्थन जुटाया

बाडमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह ,पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी,जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल ने बाटाडू,सवाऊ पदम सिंह,नोसर,और गिड़ा में जनसभाएं आयोजित कर कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाया।।जन सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व राजस्व मंत्री और गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव इस बार महत्वपूर्ण है।।बायतु क्षेत्र का अब तक बिकास नही होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गत भाजपा का बिधायक रहते कैलाश जी काम नही करवा पाए।।बायतु की जन समस्याएं ज्यूँ की त्यों है।।उन्होंने कहा कि बायतु का विकास चाहते हो तो सच्चा और सही आदमी चुनो।।मानवेन्द्र सिंह आपके परखे हुए है ।।इन्हें छतीस कौम भारी मतों से जिताये।।बायतु का इतिहास बदले।।वक़्त का तकाजा है।।मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि बायतु क्षेत्र में जसवंत सिंह जी के समय विकास के जो कार्य हुए उससे सब वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि उनका खुद का बायतु से खास लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार क्या काम कर रही है आपसे छुपा नही है।।झूठ बोलने से विकास नही होता।।उन्होंने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी कांच में धन दिखा रहे है चाहे वो 15 लाख खाते में आने का वादा हो या बेरोजगारों को प्रति वर्ष दो करोड़ नोक्रिया देने का वादा हो। आज बेरोजगारों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीयत में उलझा कर उनका भविष्य बर्बाद कर रहे है।।उन्होंने कहा कि मोदी जी सैनिकों की सुरक्षा की बजाय शहीदों की शहादत पर वोट मांग रहे।।ये दुर्भाग्यपूर्ण है।।उन्होंने कहा कि बायतु का चहुंमुखी विकास होगा।।मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।।सभा को जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल,ब्लॉक अध्यक्ष ,प्रधान सिमरथाराम,लक्ष्मराम डेलू,तगाराम खती, सोनाराम जाजवा, नरसिंगराम,जसराज धतरवाल,किशोर सिंह कानोड़, पर्वत सिंह परेउ,लक्ष्मण गोदारा,टिकमा राम लेगा,बलराम प्रजापत,डूंगराराम,सहित कई नेताओं ने संबोधित किया ।।इससे पूर्व मानवेन्द्र सिंह ,हेमाराम चौधरी,जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल का जोरदार स्वागत किया।।

error: Content is protected !!