कुशाल सिंह बने जयपुर प्रभारी

मगरा विकास मंच कार्यकारिणी का विस्तार
मगरा विकास मंच राजस्थान की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष जसवन्त सिंह मण्डावर व प्रवक्ता प्रिंस शेखर सिंह ने कनातों की वेर टॉडगढ़ निवासी कुशाल सिंह कानावत को जयपुर प्रभारी नियुक्त किया है। कुशाल सिंह ने बताया कि मगरा क्षेत्र के शिक्षा, रोजगार व सर्वांगीण विकास के लिये कटिबद्ध संगठन का मूल उद्देश्य मगरा सब प्लान लागू करवाना है। कुशाल सिंह की नियुक्ति पर दिनेश सिंह माथुवाडा, बनवीर सिंह लसाडिया, रतन लाल सुआलक, अरुण सिंह चौहान, हिम्मत सोनी, महेंद्र कलाल, कुशाल सिंह बिलियावास, पवन सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवी सिंह, गोविंद सिंह भागावड़, प्यारी रावत, लवली सिंह, श्रवण सिंह, नाथू सिंह , महेंद्र सिंह, नितिन सरविना, किशन सिंह, किशोर सिंह, रमेश कड़ीवाल, कमल राठौड़ आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!