लूम्ब सिंह को मिलेगा इंडियन प्राइड अवार्ड

सामाजिक कार्यकर्ता लूम्ब सिंह निवासी मण्डावर को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी, शराबबन्दी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने पर राष्ट्रीय स्तर के इंडियन प्राइड अवार्ड के लिये चयन किया गया है। संयोजक राज कंवर राठौड़ ने बताया कि जयपुर में आयोजित होने वाले समारोह में देशभर के चुनिंदा सक्रिय नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। लूम्ब सिंह के अवार्ड चयन पर मण्डावर सरपंच प्यारी रावत, जसवन्त सिंह मण्डावर, महेंद्र सिंह बामनिया, मांगू सिंह मालनी, निरमा चौहान, पृथ्वीराज सिंह, दिलीप सिंह टॉडगढ़, कुशाल सिंह कानावत, मोहन सिंह वारनी, मोहित सिंह सुजावत, मुकेश प्रजापत, जगदीश सिंह भादसी, रमेश सिंह डूंगावत, चंदन सिंह, राजेन्द्र सिंह, किशन सिंह डूंगावत आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। ज्ञातव्य है कि लूम्ब सिंह वर्तमान में भाजपा ओबीसी मौर्चा में जिला उपाध्यक्ष, रावत परिषद में जिला कोषाध्यक्ष, मण्डावर शराबबन्दी संयोजक है।

error: Content is protected !!