अनूप जलोटा की आवाज : अब भागवत कथा सुनाई देगी उर्दू शेरों में

बीकानेर। आमतौर में भागवत कथा को हिन्दी व संस्कृत में पढऩे या सुनने का मौका मिलता है। लेकिन अब भागवत कथा को उर्दू शेरों के माध्यम से सुना जा सकेंगा। भजन सम्राट अनूप जलोटा की आवाज में जल्द ही भागवत कथा का यह नया रूप सुनने को मिलेगा। इसके लिए अनूप जलोटा ने करीब 1500 श्लोकों को उर्दू भाषा में रिकार्ड किया है। जिसकी लॉचिंग जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करवाएंगे। बुधवार को बीकानेर प्रवास के दौरान अनूप जलोटा ने बताया कि ये एक नवाचार है जो मेरे द्वारा प्रस्तुत किये गये भजनों की तरह आमजन को पसंद आयेगा। आचार्य तुलसी की पुण्यतिथि पर आयोजित संगीत संध्या में भजनों की प्रस्तुति देने आए जलाटा ने कहा कि चाहे कितने भी रिमेक्स गीत आ जाए परन्तु भजनों की लोकप्रियता में कही कमी नहीं आ सकती। एक टीवी चैनल के रियलटी शो की एक कलाकार संबंधित पूछे गये प्रश्न का जबाब देते हुए जलोटा ने कहा कि मैंने और उनके पिता के साथ प्रेस से रूबरू होकर स्थिति स्पष्ट कर दी और आज भी कह रहा हूं कि मैं उसका कन्यादान करूंगा।

✍️ मोहन थानवी

error: Content is protected !!