अजमेर, 19 जून। राज्य स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन शुक्रवार 21 जून को पटेल मैदान एवं आजाद पार्क में आयोजित होगा। समारोह आयोजन की तैयारियां जोरो पर है।
जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि चिकित्सा, आयुर्वेद एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा होंगे। समारोह में आयुर्वेद विभाग के शासन सचिव श्री हेमन्त कुमार गेरा भी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि समारोह का आयोजन शुक्रवार 21 जून को प्रातः 6.30 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा। समारोह में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिसमें समस्त राजकीय कर्मचारियों, शिक्षकों, पीटीआई, निजी विद्यालयों के शिक्षक, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि सहित आमजन भाग लेगे। बुधवार को जिला कलक्टर ने योग दिवस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा भी की।
संभाग स्तरीय आईटीआई स्किल ओलम्पियाड आयोजित
अजमेर, 19 जून। उपनिदेशक (प्रशिक्षण), प्राविधिक शिक्षा, क्षेत्रीय कार्यालय, अजमेर के अधीन संभाग स्तरीय राजस्थान आईटीआई स्किल ओलम्पियाड, 2019 चैलेंजर राउंड का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पुरूष व महिला) में आयोजित किया गया। उपनिदेशक (प्रशिक्षण) श्री नरेश शर्मा ने इस ओलम्पियाड का शुभारम्भ किया।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने प्रधानाचार्य ने बताया कि इस ओलम्पियाड में संभाग के अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर एवं टोंक जिले के 41 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें इलेक्ट्रीशियन, कोपा, फिटर, वेल्डी एवं स्विंग टेक्नोलॉजी व्यवसाय के 3-3 अभ्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किए गए। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुरूष व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला के क्रमशः केन्द्र प्रभारी श्री रामनिवास व श्री राजकुमार ने बताया कि 13 व 14 जून को प्रत्येक जिले में आयोजित प्रतियोगिता में प्रत्येक व्यवसाय के चयनित 4-4 अभ्यार्थियों की संभाग स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया गया, इस प्रतियोगिता में चयनित 3-3 अभ्यार्थियों को राज्य स्तर पर शामिल किया जाएगा।
इस ओलम्पियाड के अध्यक्ष शैलेन्द्र माथुर के अनुसार प्रत्येक व्यवसाय में विशेषज्ञों की कमेटी द्वारा अभ्यर्थी का आंकलन व चयन किया गया। राज्य स्तर पर इस ओलम्पियाड का आयोजन भारतीय स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी जयपुर में किया जाएगा। संभाग स्तरीय ओलम्पिया में इस यूनिवर्सिटी के आब्जरवर प्रोफेसर डॉ. अनुराग एवं डॉ. राजदीप ने शिरकत की एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। ओलम्पियाड के समापन कार्यक्रम में विजेताओं व प्रतिभागियों से सम्मान से किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सह प्रभारी शीतल गोठवाल, शिरीष शर्मा, नरेन्द्र सिंह रावत, मयंक शर्मा, शेरसिंह सिंगोदिया, राजेश उबाणा, सुरेन्द्र कुमार चौहान, श्री जगदीश प्रसाद राजोरिया एवं कपीन्द्र शर्मा आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन समूह अनुदेशक नन्दकिशोर शर्मा ने किया।